राज्य

बिलासपुर में डेंगू ने दी दस्तक, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

बिलासपुर। बिलासपुर में भी डेंगू ने दस्तक दे दी है। तीन मरीज डेंगू से प्रभावित मिले हैं। मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल, बिलासपुर में अब तक डेंगू के मरीज सामने नहीं आए थे। लेकिन अब बिलासपुर में भी डेंगू ने दस्तक दे दी है। एक साथ तीन डेंगू के मरीजों की पहचान हुई है। मरीजों में डेंगू के पूरे लक्षण हैं। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने इससे बचाव के लिए तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ऐसी जगहों को चिन्हांकित किया गया है जहां पर पानी का जमाव ज्यादा होता है। स्वास्थ्य विभाग ने चिन्हित जगहों पर लार्वा को नष्ट करने के साथ लोगों को भी एहतियात बरतने के भी निर्देश दिए हैं। विभाग की अपील है कि प्रारंभिक लक्षणों पर ही जांच की जाए।

वहीं स्वास्थ्य विभाग ने मितानिनों के माध्यम से डेंगू के रोकथाम और पहचान के लिए घर-घर सर्वे अभियान भी शुरू किया है। इसके लिए शहरी क्षेत्र में 422 मितानिनों की टीम बनाकर उनको चेक लिस्ट किया है। मितानिन घर-घर जाकर डेंगू से बचाव के तरीके बताने के साथ लोगों को जागरूक कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button