उत्तर प्रदेशग़ाज़ियाबादराज्य

गाजियाबाद सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने एनएचएआई अधिकारी को लगाई फटकार

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गाजियाबाद जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

Ghaziabad News: बुधवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक महात्मा गांधी सभागार में हुई। जिसमें जनपद में सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यों, ब्लैक स्पॉट सुधार, यातायात प्रबंधन तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई।
शेष पांच ब्लैक स्पॉट में सड़क सुरक्षा कार्य पूर्ण
अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी ने अवगत कराया कि जनपद में चिन्हित 22 ब्लैक स्पॉट में 17 पर सड़क सुरक्षा संबंधी कार्य पूरे हो गए हैं। शेष पांच ब्लैक स्पॉट जो वैशाली, मोहननगर एवं कौशांबी में हैं उनमें भी सड़क सुरक्षात्मक कार्य पूरे हो रहे हैं। जोहरी एन्क्लेव एवं लोनी बस अड्डा स्थित ब्लैक स्पॉट पर कार्य प्रगति पर है, जिसे निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर लिया जाएगा।
एनएचएआई प्रतिनिधि से जताई नाराजगी
बैठक के दौरान एनएचएआई की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि द्वारा अधूरी सूचनाओं के साथ आने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों से कहा कि डासना स्थित लूप पर प्रस्तावित कार्य आगामी कांवड़ यात्रा के उपरांत अगस्त माह में पूर्ण कराया जाए। एनएचएआई द्वारा तैयार किए जाने वाले स्वप्रेरणा (एसयूओ मोटो) मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को तैयार कर आगामी शुक्रवार तक प्रस्तुत किया जाए।
अधूरी जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है
इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक बैठक में संबंधित अधिकारी अथवा अधिकृत प्रतिनिधि की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा उन्हें बैठक में उनसे संबंधित सभी बिंदुओं की पूर्ण जानकारी हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधूरी जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है। बैठक में एडीएम सिटी विकास कश्यप, एआरटीओ वीके मिश्रा, जीडीए अधिशासी अभियंता वीएन गुप्ता के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button