उत्तर प्रदेशमेरठराज्य

अधिकारी कर-करेत्तर व राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति लाना करें सुनिश्चित: डीएम

विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि कहीं पर भी ढीले तार, क्षतिग्रस्त पोल, खराब/क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर, विद्युत ट्रीपिंग की समस्या न हो

Meerut News: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डा0 वीके सिंह द्वारा कर-करेत्तर, राजस्व संग्रह तथा राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक की गयी।
संबंधित विभागों के राजस्व संग्रह वसूली की समीक्षा
जिलाधिकारी द्वारा आबकारी, स्टाम्प डयूटी, वाणिज्य कर, प्रवर्तन, खनन, परिवहन, वानिकी, मंडी, नगर पालिका एवं नगर पंचायत की कर करेत्तर, राजस्व संग्रह कार्योंं की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि कर-करेत्तर व राजस्व वसूली के संबंध में संबंधित अधिकारी कार्यवाही करते हुए वसूली में अपेक्षित प्रगति लाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कर वसूली व राजस्व प्राप्ति के कार्यों में सक्रियता के साथ कार्यवाही की जाये।
विद्युत ट्रीपिंग की समस्या न हो
विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि कहीं पर भी ढीले तार, क्षतिग्रस्त पोल, खराब/क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर, विद्युत ट्रीपिंग की समस्या न हो, आवश्यक कार्यवाही करते हुये दुरूस्त किये जाये। बाट माप विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि प्रतिष्ठानों पर चेकिंग अभियान चलाया जाए।
घटतौली पर सख्त कार्रवाई की जाए
घटतौली पर सख्त कार्रवाई की जाए। समस्त विभाग लक्ष्य के अनुरूप कर, राजस्व प्राप्ति हेतु कार्रवाई सुनिश्चित करें। राजस्व न्यायालयों में चल रहे राजस्व वादों की समीक्षा करते हुये निर्देशित किया गया कि उनके निस्तारण में प्रगति सुनिश्चित की जाये। समस्त ईओ को निर्देशित किया गया कि नगर पंचायत/नगर पालिका में प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, सडक मरम्मत, पार्कों का सौन्दर्यीकरण इत्यादि कार्यों को प्राथमिकता पर कराते हुये शहर को साफ व स्वच्छ बनाया जाये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, अपर जिलाधिकारी भूमि अध्यपति नवीन चन्द्र, समस्त ईओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button