ज्ञान भंडार

दिवाली विशेष: दीपावली के दिन जरूर करें ये अचूक उपाय, पैसा और शोहरत की जीवनभर नहीं आएगी कमी

नई दिल्ली। दीपावली (Deepawali 2021) का त्योहार आने वाला है और इस यह दिन मां लक्ष्मी और कूबेर को समर्पित होता है। मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) धन की देवी हैं। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शास्त्रों में की तरह की बातें कही गई है साथ ही उपाय भी बताए गए हैं। बता दें कि कई तरह के उपाय से आर्थिक संकट दूर होते और कर्ज से मुक्ति मिलती है।

दिवाली (Diwali) पर मां लक्ष्मी का आगमन होता है और इस दौरान किए गए कुछ खास उपाय लाभकारी साबित होते हैं। जो पैसों की तंगी को दूर करते हैं और घर में सुख समृद्धि के साथ साथ धन का भी आगमन होता है। दिपावली पर निम्न दिए गए उपाय करें

दिवाली उपाय-

सात मुखी दीपक-

माता लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की कृपा हमेशा घर पर बनी रहे, इसके लिए हमें उनके समक्ष 7 मुख वाला दीपक जलाना चाहिए। दीपक में घी होना चाहिए। दीपावली (Diwali) पर यह कार्य अवश्य कीजिए। यह भी कहा जाता है कि लक्ष्मी माता की मूर्त‌ि के सामने नौ बाती वाले घी का दीपक जलाने से जल्दी धन लाभ म‌िलता है और आर्थ‌िक मामले में उन्नत‌ि होती है।

मंगल कलश (Mangal Kalash)-

एक कांस्य या ताम्र कलश में जल भरकर उसमें कुछ आम के पत्ते डालकर उसके मुख पर नारियल रखा होता है। कलश पर रोली, स्वस्तिक का चिन्ह बनाकर उसके गले पर मौली बांधी जाती है। धन-समृद्धि के लिए यह कलश रखा बहुत ही शुभ माना जाता है।

चांदी का ठोस हाथी (silver solid elephant)-

विष्णु तथा लक्ष्‍मी को हाथी प्रिय रहा है इसीलिए घर में ठोस चांदी या सोने का हाथी रखना चाहिए। ठोस चांदी के हाथी के घर में रखे होने से शांति रहती है और यह राहू के किसी भी प्रकार के बुरे प्रभाव को होने से रोकता है।

Related Articles

Back to top button