उत्तर प्रदेशमेरठराज्य

डॉक्टरों के लेटर पैड पर मेडिकल क्लेम दिलाने वाला डॉक्टर गिरफ्तार

मेडिकल पॉलिसी का भुगतान प्राप्त कराया जाता था।

Meerut News: थाना कोतवाली पुलिस ने फर्जी डॉक्टरों के लेटर पैड, मुहर, ओपीडी पर्चे आदि तैयार कर मेडिकल क्लेम दिलाने वाले डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया। अवगत कराना है कि डा0 जगदीप सिंघल द्वारा कोतवाली में तहरीर दी गयी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके लेटर पैड, हस्ताक्षर व मुहर का फर्जी प्रयोग कर मेडिकल क्लेम पॉलिसी बनवाने/क्लेम कराने का प्रयास किया गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
मेडिकल पॉलिसी का भुगतान प्राप्त कराया जाता था
विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि दीपक इन्दल तथा आयुष निवासी कुरूक्षेत्र, हरियाणा द्वारा मेडिकल पॉलिसी का क्लेम कराने हेतु डा0 जगदीप सिंघल के फर्जी लेटर पैड, हस्ताक्षर व मुहर सहित फोटो कॉपी मेडिकल क्लेम पॉलिसी में लगायी थी। जांच में पता चला कि इस प्रकार के फर्जी डॉक्टरों के लेटर पैड, मुहर, ओपीडी पर्चे व अस्पतालों की मुहर आदि डा0 दीपक गुप्ता निवासी म0नं0 232, शाक्यपुरी थाना कंकरखेड़ा मेरठ द्वारा रुपये लेकर तैयार किये जाते थे। जिनके आधार पर मेडिकल पॉलिसी का भुगतान प्राप्त कराया जाता था।
पुलिस ने डॉक्टर से बरामद की मोहर और लेटर पैड
कोतवाली व पुलिस टीम ने अभियुक्त डा0 दीपक गुप्ता को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कंकरखेड़ा स्थित क्लिनिक की तलाशी में भिन्न-भिन्न अस्पतालों के 223 ओपीडी पर्चे/लेटर पैड, सात पेमेंट स्लिप, सात मोहर भिन्न-भिन्न डॉक्टरों की तथा दो अस्पतालों की मोहर बरामद हुईं। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button