मेरठ के मवाना में कपड़ा कारोबारी के घर ईडी का छापा, मचा हड़कंप
असद का बेटा अलेक जैदी दुबई में नौकरी करता था। जो कि कुछ माह पहले भारत वापस आया है।
Meerut News : मेरठ के मवाना कस्बे में कपड़ा कारोबारी के घर ईडी का छापा पड़ा है। खबर लिखे जाने तक ईडी की टीम जांच पड़ताल कर रही थी। मवाना थानाक्षेत्र के खैराती अली मोहल्ला में बुधवार को ईडी की टीम ने कपड़ा कारोबारी असद रजा के घर पर छापेमारी की। ईडी की टीम सुबह करीब सात बजे असद रजा के घर पहुंची और छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान कपड़ा करोबारी के घर और आसपास हर आने जाने वाले पर निगरानी रखी जा रही है। किसी को मकान परिसर के प्रवेश की अनुमति नहीं दी है। टीम द्वारा दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की जांच किए जाने की जानकारी आ रही है।
कपड़ा कारोबारी के वित्तीय रिकार्ड की जांच
बुधवार को मवाना के खैरात अली मोहल्ला में पहुंची ईडी की टीम ने कपड़ा कारोबारी असद रजा के आवास पर छापेमारी की। ईडी की टीम कई गाड़ियों में पहुंची। स्थानीय लोगों के मुताबिक टीम सुबह सात बजे से मकान के अंदर मौजूद है। मकान के लोग भी अंदर ही हैं। सभी वित्तीय दस्तावेजों व रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक ईडी को बड़ी गड़बड़ी की सूचना मिली थी। इसलिए ही टीम ने ये छापेमारी की है।
दुबई से लौटा असद का बेटा
बताया गया कि असद का बेटा अलेक जैदी दुबई में नौकरी करता था। जो कि कुछ माह पहले भारत वापस आया है। अलेक मामा के यहां आगरा गया हुआ है। उसको आगरा से बुलाया गया है।
मवाना और सांधन में छापेमारी
ईडी की कई टीमें मवाना और सांधन में कार्रवाई कर रही हैं। बताया जा रहा है कि ईडी की ये छापेमारी दुबई से जुड़े एक ऑनलाइन गेमिंग और कथित वित्तीय लेनदेन नेटवर्क की जांच के तहत की गई है।



