मेरठ में होटल संचालक के घर ईडी का छापा, परिवार के सदस्यों से पूछताछ
होटल संचालक घर पर मौजूद रहे। ईडी की टीम ने घर के सदस्यों से पूछताछ की।
Meerut News: मेरठ के थाना टीपी नगर क्षेत्र के बागपत रोड स्थित एक कॉलोनी में आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने होटल संचालक हरीश कुमार के घर पर छापेमारी की। ईडी की इस छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। ईडी टीम ने होटल संचालक के घर पर छह घंटे से अधिक तक छापेमारी की और दस्तावेज खंगाले। इस दौरान होटल संचालक घर पर मौजूद रहे। ईडी की टीम ने घर के सदस्यों से पूछताछ की।
दिनेश विहार कालोनी में रहते हैं होटल संचालक
होटल कारोबारी हरीश कुमार परिवार के साथ दिनेश विहार कॉलोनी में रहते हैं। परतापुर बाईपास पर उनका एक होटल है। आज मंगलवार को दिन निकलते ही ईडी की टीम उनके घर पर छापेमारी की है।
जमीन धोखाधड़ी का आरोप
होटल कारोबारी हरीश कुमार के ऊपर नोएडा में करोड़ों रुपये की जमीन के सौदों से जुड़े धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। इन मामलों में एफआईआर दर्ज है। इस मामले में वो थित तौर पर फरार चल रहे थे। इस मामले की जांच के सिलसिले में ईडी की टीम ने छापेमारी की है।
सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि कार्रवाई के दौरान ईडी की टीम को पूरी मदद की गई है। उन्होंने बताया कि किसी बाहरी व्यक्ति को कार्रवाई स्थल पर प्रवेश की अनुमति नहीं है।
कॉलोनी में हलचल का माहौल
ईडी की छापेमारी के बाद व्यापारियों में भय का माहौल है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद रही। ईडी टीम जांच और पूछताछ कर रही है।



