अपराधटॉप न्यूज़ब्रेकिंगराज्य

जोधपुर हुआ शर्मसार, आठ साल की मासूम से दुष्कर्म


जोधपुर। निकटवर्ती लूणी तहसील क्षेत्र में सोमवार की रात एक आठ साल की मासूम से युवक ने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देर रात दो घंटे में ही आरोपित युवक को दस्तयाब कर लिया। इससे पूछताछ की जा रही है। इस बारे में लूणी थाने में पॉक्सो एवं रेप का केस दर्ज किया गया है। बच्ची को गंभीर हालत में शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। युवक बच्ची को बेर खिलाने के बहाने घर से लेकर गया था।

लूणी पुलिस थानाधिकारी सीताराम ने मंगलवार को बताया कि तहसील क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल में रहने वाली 8 साल की मासूम को उसके पड़ौस में रहने वाला युवक रात आठ बजे के आस पास बेर खिलाने के बहाने लेकर गया। एक खेत की झाडिय़ों में इस बच्ची से दुष्कर्म किया। फिर लहूलुहान हालत में उसे छोड़ कर चला गया। रात को बच्ची को परिजन घर में नहीं पाकर उसे ढूंढने निकले। तब वह झाडिय़ों मेें बदहवाश पड़ी मिली। इस पर तत्काल उसे अस्पताल ले जाने के साथ पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रीति चंद्रा आदि मौके पर पहुंचे और बदमाश की तलाश में गांव की घेराबंदी करवाई। थानाधिकारी सीताराम ने बताया कि बदमाश पीपरली निवासी मांगूसिंह को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button