पंजाबराज्य

जालंधर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, दोनों ओर से हुई फायरिंग में बदमाश के पैर में लगी गोली

जालंधर: जालंधर के जंडियाला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड हुई है। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगने की खबर है। CIA स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर सिंह कंबोज की टीम द्वारा ये एनकाउंटर किया गया है।

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के आला अधिकारी क्राइम सीन के लिए रवाना हो गए हैं। बदमाशों ने पहले पुलिस पर गोली चलाई थी, जिसके बाद पुलिस ने उन पर जवाबी कार्रवाई की। फिलहाल अभी तक की जानकारी में पता चला है कि घटना में एक बदमाश को गोली लगी है। जबकि दूसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

घटना में एक बदमाश गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। एनकाउंटर होने की पुष्टि पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने की है। मौके पर जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी का हथियार और बाइक अपने कब्जे में ले लिया है।

Related Articles

Back to top button