उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊव्यापार

Escorts कुबोटा ने तीन नए ट्रैक्टर मॉडल किए लॉन्च

डिजीट्रैक रेंज में अब विस्तृत श्रृंखला जिसमें 4 व्हील ड्राईव और 45 से 55 हॉर्सपॉवर श्रेणी के मॉडल शामिल

लखनऊ : एग्री मशीनरी और कंस्ट्रक्शन उपकरण कंपनी, एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने पॉवरट्रैक ब्रांड के अंतर्गत डिजीट्रैक सीरीज़ लॉन्च की है। कंपनी की डिजीट्रैक रेंज अब बढ़कर पांच मॉडलों की एक विस्तृत सीरीज़ हो गयी है, जिनमें 45 हॉर्सपॉवर से 55 हॉर्सपॉवर के ट्रैक्टर शामिल हैं। पूरे भारत में लॉन्च की गई यह सीरीज़ आधुनिक कृषि और भारी ढुलाई के कामों के लिए बनाई गई है। एस्कॉर्ट्स कुबोटा द्वारा भारत में तीन ट्रैक्टर ब्रांड, कुबोटा, फार्मट्रैक और पॉवरट्रैक पेश किए जाते हैं, जो क्रमशः प्रीमियम, एंट्री-प्रीमियम और वैल्यू सेगमेंट को सेवाएं देते हैं। डिजीट्रैक सीरीज़ पॉवरट्रैक ब्रांड के अंतर्गत आती है।

डिजीट्रैक के दो मौजूदा मॉडल पीपी 46आई और पीपी43आई हैं, जो भारत में पॉवरट्रैक ट्रैक्टरों की बिक्री में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इनका डिज़ाइन और प्रीमियम लुक युवा और महत्वाकांक्षी किसानों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है। डिजीट्रैक सीरीज़ में पेश किए गए नए ट्रैक्टर डिजीट्रैक पीपी 46आई 4डब्लूडी, डिजीट्रैक पीपी 43आई प्लस और डिजीट्रैक पीपी 41आई हैं।

कंपनी के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर निखिल नंदा ने कहा, यह फरवरी, 2025 के बाद हमारे तीनों ब्रांड्स में हमारा चौथा नया ट्रैक्टर लॉन्च है। निरंतरता से नए ट्रैक्टर लॉन्च करने से संगठन के रूप में हमारी मजबूती प्रदर्शित होती है। हमारा हर लॉन्च हमारे पोर्टफोलियो को मजबूत बनाता है और हमें भारत में एक मजबूत स्थिति बनाने के अपने लक्ष्य के करीब ले जाता है। डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर, अकीरा काटो ने कहा, डिजीट्रैक के खास डिज़ाईन और प्रमाणित परफॉर्मेंस ने युवा किसानों के बीच एक मजबूत पहचान स्थापित कर ली है। अब इसका विस्तार पाँच मॉडलों की पूरी सीरीज़ में किया जा रहा है, जो हमारा स्वाभाविक अगला कदम है। भारत में इस ट्रैक्टर के विस्तार की बड़ी संभावनाएं हैं और यह पॉवरट्रैक के बिज़नेस में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

चीफ ऑफिसर, ट्रैक्टर बिज़नेस डिवीज़न नीरज मेहरा ने कहा, डिजिट्रैक अब नए ज़माने के किसानों के लिए एक पूर्ण ट्रैक्टर सीरीज़ बन चुकी है। नई डिजीट्रैक सीरीज़ में ज्यादा शक्तिशाली इंजन, 12$3 गियरबॉक्स, स्वतंत्र पीटीओ और 39.9 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की टॉप स्पीड के साथ 5 मॉडल हैं, जो ‘स्टाईल टू किल, परफॉर्मेंस टू थ्रिल’ (जबरदस्त स्टाईल, शानदार परफॉर्मेंस) की पोज़िशनिंग के साथ आते हैं। पहले ये खूबियाँ केवल ज्यादा हॉर्सपॉवर के ट्रैक्टर में मिला करती थीं। लेकिन डिजीट्रैक सीरीज़ ने ये आधुनिक क्षमताएं 45 हॉर्सपॉवर से 55 हॉर्सपॉवर के सेगमेंट में उपलब्ध करा दी हैं। इसके साथ ये ट्रैक्टर ईंधन की बचत करते हैं एवं वही उपयोगिता प्रदान करते हैं, जिनके लिए पॉवरट्रैक मशहूर है। हमें विश्वास है कि यह नई सीरीज़ भारत के किसानों को बहुत पसंद आएगी।

Related Articles

Back to top button