राज्यराष्ट्रीय

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से उत्साहित कांग्रेसियों ने भंगड़ा डाल मनाया जश्न

चंडीगढ़। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत से मिली जीत से उत्साहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सेक्टर 40 में ढोल की थाप के साथ जश्न मनाया। वहीं लोगों के बीच लड्डू का वितरण कर सबका मुंह भी मीठा करवा कर जीत की मुबारकबाद दी गयी।

इस अवसर पर चंडीगढ़ नगर निगम पार्षद गुरबक्श रावत और जसबीर सिंह बंटी सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर गुरबक्श रावत और जसबीर सिंह बंटी ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने यह बता दिया कि धर्म के नाम पर और झूठे वादों के सहारे ज्यादा दिन तक राजनीति नहीं की जा सकती।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भाजपा ने कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार को गिरा कर अपनी सरकार बनाई थी। कर्नाटक में भ्रष्टाचार को बढ़ाया। वहीं वहां की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में अपना समर्थन देकर यह बता दिया कि लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर अब लोगों को बरगलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर वरिंदर रावत, दलविंदर सैनी ब्लॉक प्रधान राकेश बरोटिया, अनिल कुमार, बी एस डोगरा, हरप्रीत सिंह, एम आर भाटिया, अनु, वन्दना खोसला, बी एस रंधावा, रोमी आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button