जीवनशैलीस्वास्थ्य

कमजोर हो रही है आंखों की रोशनी? अपनाएं ये आसान आदतें, लंबे समय तक स्वस्थ रह सकती हैं आपकी आंखें

नई दिल्ली: आंखें शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं और इन्हें सेहत का आईना भी माना जाता है। बदलती जीवनशैली, लंबे समय तक स्क्रीन के सामने काम करना, पर्याप्त नींद न लेना, तनाव और असंतुलित खानपान जैसी आदतें आंखों की सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ आसान दैनिक आदतों को अपनाकर आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ और सुरक्षित रखा जा सकता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आंखों की देखभाल के लिए महंगे उपायों की नहीं, बल्कि संतुलित दिनचर्या और सही खानपान की जरूरत होती है। आइए जानते हैं वे आसान उपाय, जो आंखों की सेहत बनाए रखने में मददगार माने जाते हैं।

संतुलित आहार को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा

विशेषज्ञों का कहना है कि रोजमर्रा के खानपान में पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करने से आंखों को आवश्यक पोषण मिलता है। पालक, शलजम, ब्रोकोली, मक्का, मटर और एवोकाडो जैसे खाद्य पदार्थों में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जिन्हें आंखों की सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है।

सुबह-शाम हरी घास पर नंगे पैर चलें

घर के बड़े-बुजुर्ग अक्सर सुबह या शाम हरी घास पर नंगे पैर चलने की सलाह देते हैं। मान्यता है कि पैरों में मौजूद कुछ प्रेशर पॉइंट्स आंखों से जुड़े होते हैं। घास पर नंगे पैर चलने से ये बिंदु सक्रिय होते हैं, जिससे आंखों की सेहत बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

आंखों को बार-बार रगड़ने से बचें

आंखों को बार-बार हाथ लगाना या रगड़ना नुकसानदायक हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसा करने से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा आंखों में जलन और अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए बिना जरूरत आंखों को छूने से बचना चाहिए।

स्क्रीन टाइम सीमित रखें और बीच-बीच में लें ब्रेक

लैपटॉप, मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी के सामने लंबे समय तक लगातार समय बिताने से आंखों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इससे ड्राई आई जैसी समस्या हो सकती है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि काम के दौरान नियमित अंतराल पर ब्रेक लें, कुछ मिनट आंखें बंद करके आराम करें और जरूरत से ज्यादा स्क्रीन देखने से बचें।

Related Articles

Back to top button