राज्यराष्ट्रीय

मुंबई के पास पहुंचा किसानों का विरोध मार्च, आज CM शिंदे और उपमुख्यमंत्री फडणवीस से क्या मिलकर बनेगी बात?

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में किसानों द्द्वारा हो रहे तगड़े विरोध और लॉन्ग मार्च के बीच अब आज दोपहर 3 बजे मंत्रालय में किसान प्रतिनिधियों से राज्य के मुख्यमंत्री शिंदे (Eknath Shinde) और डिप्टी CM फडणवीस (Devendra Fadnavis) एक मुलाकात करेंगे। पता हो कि, किसानों के इस लॉन्ग मार्च में किसानों के साथ असंगठित क्षेत्र के कई कार्यकर्ता, आशा वर्कर्स, आदिवासी समाज के भी ढेर सारे सदस्य शामिल हुए हैं।

जानकारी दें कि महाराष्ट्र के मंत्री दादा भुसे ने बीते बुधवार को हुई किसानों से वार्ता के बाद कहा था कि, “हमने उनके 14 मुद्दों पर चर्चा की और कई मुद्दों पर सहमति बनी है। हम सीपीआई और किसानों से मंत्रालय में सीएम और डिप्टी सीएम से मिलने का अनुरोध करते हैं। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री कल दोपहर 3 बजे मंत्रालय में किसानों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।”

गौरतलब है कि, महाराष्ट्र के 10 हजार से ज्यादा किसान प्याज को सही भाव समेत अपनी 14 मांगों की सूची लेकर नासिक से मुंबई की ओर कूच कर चुके हैं। वहीं इससे पहले एकनाथ शिंदे सरकार ने इस लॉन्ग मार्च को रोकने के लिए मंत्री दादा भुसे और मंत्री अतुल सावे को भेजा था। वहीं बीते बुधवार को शिंदे सरकार में मंत्री भुसे और सावे की लॉन्ग मार्च में शामिल किसान नेताओं से मुलाकात के बाद दो घंटे तक चर्चा हई थी। लेकिन किसान CM एकनाथ शिंदे और डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस से ही मिलने की बात पर अड़े हुए हैं।ऐसे में अब आज दोपहर 3 बजे CM एकनाथ शिंदे और डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में मंत्रालय में एक खास मीटिंग रखी गई है।

हालांकि यह मुलाकात बीते बुधवार को ही होनी थी। लेकिन किसानों ने ही अपने शिष्टमंडल को मुंबई भेजकर CM शिंदे से मुलाकात के लिए मना कर दिया था। किसानों ने कहा था कि, “शिंदे या फडणवीस या संबंधित मंत्री को मिलना है तो हमारे पास आएं। हम उनसे मिलने मुंबई नहीं जाएंगे।”

Related Articles

Back to top button