अद्धयात्म

Feng Shui के अनुसार काले रंग के सही इस्तेमाल से मिल सकता है आपको लाभ

अब तब आप फेंगशुई में लाल, हरा, पीला और श्वेत रंगों के महत्व को जान चुके हैं। आज हम आपको बता रहे हैं काले रंग के बारे में। काला रंग किसका प्रतिनिधित्व करता है और उसका महत्व क्या है। काले रंग का आपके धन-दौलत से क्या कनेक्शन है। काले रंग को लेकर बहुत तरह की भ्रांतियां होती हैं, जिसके कारण लोग इसके इस्तेमाल से परहेज करते हैं। आइए जानते हैं फेंगशुई में काले रंग के बारे में—

काला रंग धन-दौलत का प्रतीक है। यह आपके सम्मान, रुतबे और ताकत को दर्शाता है, साथ ही विलासिता और आधुनिकता का प्रतिनिधित्व करता है। काले रंग का एक स्याह पक्ष भी है, जो नि:शब्दता, रहस्य, मौत, मातम, दुख और घृणा का भी द्योतक है। अगर हम काले रंग का सही तरीके से इस्तेमाल करें, तो तरक्की में चार चांद लग सकता है।

1. धन-दौलत बढ़ाना चाहते हैं, समृद्धि पाना चाहते हैं तो लोग घर के दक्षिणपूर्व हिस्से पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर देते हैं। लेकिन यह कम समय के लिए होता है। अगर आप समृद्धि और धन चाहते हैं तो घर के उत्तर दिशा को काले रंग के इस्तेमाल से ऊर्जावान बनाएं।

2. आप अपने घर या आफिस की नॉर्थ वॉल को काले रंग से कलर कराएं। आप पूर्व या दक्षिणपूर्व के वॉल को भी काले रंग से कलर करा सकते हैं, इससे आपको अधिक ताकत और अवसर मिलेंगे, जो आपके लिए आर्थिक तरक्की की राह खोलेंगे।

3. धन-दौलत के लिए आप अपने घर या आफिस के पूर्व हिस्से में काले रंग का शो पीस, फव्वारे वाला सेरेमिक पॉट रख सकते हैं। इससे स्वास्थ्य, परिजनों से रिश्ते और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

4. वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आप गोल आकार के काले रंग वाली चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे- प्लेट, कटोरी, मेज आदि।

5. नौकरी या बिजनेस में अपने लिए अवसरों को बढ़ाना चाहते हैं तो काले रंग के विंड चाइम्स को घर या आफिस के उत्तरी क्षेत्र में लगाएं। इस बात का ध्यान रखना होगा कि उसमें 6 रॉड हों। इसे पूर्व या दक्षिणपूर्व में भूलकर भी न लगाएं।

Related Articles

Back to top button