उत्तर प्रदेशमेरठराज्य

पश्चिम यूपी के जिलों में आसमान से बरस रही आग,जाने आज का तापमान

दिन में तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

Weather News: मेरठ सहित पूरे पश्चिम यूपी में आसमान से आग बरस रही है। बढ़ती गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। आज का तापमान भी बढ़ने का अंदेशा मौसम विभाग ने जताया है। आज मेरठ और आसपास के जिले का औसत तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन में तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। सोमवार को भी पश्चिम यूपी के जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया है। गाजियाबाद, नोएडा और मेरठ में हालात और भी खराब रहे हैं। पश्चिम यूपी के जिलों में आसमान से आग बरस रही है।
मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहने वाला
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सूरज देव ने बताया कि मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहने वाला है। 10 जून को पश्चिम यूपी के अधिकांश जिलों में तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। इसके बाद 11 जून से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से 13 जून तक तेज हवाएं और बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। सोमवार को मेरठ का तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा गाजियाबाद में 41.2 डिग्री, नोएडा में 41 डिग्री, बागपत में 40.3 डिग्री और मुजफ्फरनगर में 40 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।
दिन में पड़ी झुलसाने वाली गर्मी
सोमवार को तपिश और गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। दोपहर में उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। इसके बाद धूप के तेवर तल्ख हो गए और झुलसाने वाली गर्मी पड़नी शुरू हो गई। मौसम विभाग का कहना है कि आज मंगलवार को कमोबेश ऐसा मौसम रहने वाला है। धूप की तल्खी और गर्म हवाओं से लू की परिस्थितियां के आसार हैं।

Related Articles

Back to top button