अन्तर्राष्ट्रीयअपराधब्रेकिंग

कैलीफोर्निया में गोलीबारी, 4 लोगों की मौत, हमलावार गिरफ्तार

कैलीफोर्निया में गोलीबारी, 4 लोगों की मौत, हमलावार गिरफ्तार

लॉस एंजिल्स : अमेरिका में कैलीफोर्निया के ऑरेंज शहर में बुधवार शाम को हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई । मरनेवालों में एक बच्चा भी शामिल है। इस मामले में संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ऑरेंज शहर की पुलिस ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर इस घटना की जानकारी दी। उसके मुताबिक, स्थानीय समय के अनुसार यह घटना शाम 5:30 बजे की है। वहां सात बजे तक स्थिति सामान्य हो गई थी।

गवर्नर गैवन न्यूजम ने इसको दिल दहलाने वाली घटना बताया है। साथ ही पीड़ितों के परिवार के प्रति संवेदना जताई है। पुलिस लेफ्टिनेंट जेनिफर अमात ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। पुलिस की गोली से संदिग्ध व्यक्ति घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि गोलीबारी की घटना इमारत के दूसरे माले पर हुई है। हालांकि गोलीबारी के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया।

उल्लेखनीय है कि पिछले दो हफ्तों में अमेरिका में यह गोलीबारी की तीसरी बड़ी घटना है। इसके पहले 16 मार्च को एटलांटा में हुई गोलीबारी में 8 लोगों की मौत हो गई थी। 22 मार्च को भी कोलोराडो के बोल्डर में सुपरबाजार में गोलीबारी से 10 लोगों की मौत हो गई थी।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े: 60वीं जयन्ती के अवसर पर याद किये गए अखिलेश दास गुप्ता 

  1. देशदुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुकपर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटरपर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनलके लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

 

 

Related Articles

Back to top button