अन्तर्राष्ट्रीयअपराध

वाशिंगटन: विस्कॉन्सिन के मॉल में गोलीबारी, आठ लोग घायल

वाशिंगटन: विस्कॉन्सिन के मॉल में गोलीबारी, आठ लोग घायल

वाशिंगटन: अमेरिकी राज्य विस्कॉन्सिन के एक मॉल में गोलीबारी की घटना में कम से कम आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी और कहा कि बंदूकधारी फरार है।

समाचार एजेंसी के अनुसार, यह घटना मिल्वॉकी महानगरीय क्षेत्र के वॉवेटोसा शहर में स्थित मॉल में शुक्रवार दोपहर हुई।

यह भी पढ़े:BIG NEWS : काबुल में हुए हवाई हमले, एक सुरक्षा कर्मी की मौत 

वॉवेटोसा के मेयर डेनिस मैकब्राइड ने एक बयान में कहा कि घायलों में से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है और हमलावर फरार है।

जानकारी के अनुसार हमला एक 20 से 30 साल के बीच का युवक है जिसकी तलाश जारी है।

मैकब्राइड ने कहा कि गोलीबारी दोपहर 3 बजे के आसपास हुई और मॉल में 75 पुलिस अधिकारी जांच कर रहे हैं।

बयान में कहा गया है, अधिक सटीक जानकारी प्रदान करने में समय लगेगा, लेकिन जानकारी सामने आते ही उपलब्ध कराई जाएगी।

बिकरू गोलीकांड में 37 पुलिसकर्मी दोषी, DGP से एक्शन की सिफारिश

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button