उत्तर प्रदेशमेरठराज्य

अनुसूचित जाति के पीड़ितों की थाने पर सबसे पहले प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की जाए: डीएम

जिलाधिकारी द्वारा बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी, को निर्देशित किया

Meerut News: अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अन्तर्गत जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
भविष्य में होने वाली बैठक में लिखित में समिति के समक्ष प्रस्तुत करें
बैठक में जिलाधिकारी डॉक्टर वीके सिंह द्वारा उपस्थित पुलिस अधीक्षक (अपराध) को निर्देशित किया गया कि अनुसूचित जाति के पीड़ित व्यक्ति यदि थाने पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने जायें तो उनकी प्रथम सूचना रिपोर्ट प्राथमिकता के आधार पर दर्ज की जायें। जिससे कि पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिल सकें। जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित सदस्यों से कहा कि यदि योजना से सम्बन्धित उनकी कोई समस्या या सुझाव हो तो भविष्य में होने वाली बैठक में लिखित में समिति के समक्ष प्रस्तुत करें ताकि उसका समयान्तर्गत निस्तारण कराया जा सकें।
संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए निर्देश
जिलाधिकारी द्वारा बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी, को निर्देशित किया कि विशेष जांच प्रकोष्ठ, कार्यालय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ से पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने हेतु जो प्रस्ताव प्राप्त होते हैं। उनको तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जायें। यदि बजट उपलब्ध न होने के कारण प्रस्ताव लम्बित हो तो तत्काल बजट की मांग निदेशालय, समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से करते हुए पीड़ित व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जायें। इस अवसर पर अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक, (अपराध) मेरठ ,सुनील कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, मेरठ व समिति के अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button