दिल्ली

दिल्ली-NCR में शीतलहर के साथ कोहरे का अटैक, सुनसान हुईं सड़कें, गाड़ियों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) सहित पूरे एनसीआर में घना कोहरा (Fog) छाया हुआ है। शीतलहर के साथ कोहरे ने पूरे इलाके को आगोश में ले लिया है। भयंकर कोहरे के कारण सड़के सूनसान दिखाई दे रहीं है। जो गाड़ियां चल भी रही हैं उनकी धुंध के कारण सड़कों पर रफ्तार धीमी है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने अगले 2 दिन शीतलहर (Cold wave) और ठंड से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली समेत उत्‍तर भारत (North India) में अगले दो दिन शीतलहर चलेगी। कोहरे का भो प्रकोप रह सकता है। मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम दर्ज की गई। तापमान में भी गिरावट देखी गई है। यानी ठंडी बढ़ गई है। जिससे लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है।

दिल्ली में शीत लहर जारी रहने के कारण घना कोहरा देखा गया, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में आगामी दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। यहां शीतलहर के साथ साथ कोहरे का भी प्रकोप रहेगा। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लेना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button