टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन, राहुल गांधी संग की चर्चा

नयी दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन बुधवार सुबह राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में शामिल हुए। भारत जोड़ो यात्रा इस समय राजस्थान से होकर गुजर रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में पूर्व आरबीआई गवर्नर, राहुल गांधी और सचिन पायलट के साथ इस यात्रा में नज़र आ रहे है। इस वीडियो में देख सकते है कि, राजस्थान के सवाई माधोपुर से आज फिर से शुरू हुई कांग्रेस की पदयात्रा के दौरान रघुराम राजन और राहुल गांधी के बीच चर्चा हो रही है।

बता दें कि, भारत जोड़ों यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई और अब तक तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश को कवर कर चुकी है। यह फरवरी 2023 की शुरुआत में जम्मू और कश्मीर में समाप्त होगा। अब तक कई राजनेताओं, फिल्मी हस्तियों, कार्यकर्ताओं भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया है।

एआईसीसी के महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने के मौके पर कांग्रेस शुक्रवार को जयपुर में एक संगीत कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसमें गायिका सुनिधि चौहान लाइव परफॉर्म करेंगी। रमेश ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “(भारत जोड़ो) यात्रा 16 दिसंबर को 100 दिन पूरे करेगी और यह एक मील का पत्थर होगा।”

Related Articles

Back to top button