पुलिस मुठभेड़ में 25 हजारी गोकश सहित चार गिरफ्तार
थाना जानी पर गोवध अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज है।
Meerut News: थाना जानी पुलिस एवं स्वाट टीम ग्रामीण की संयुक्त कार्यवाही में गोकशी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी गोकश को तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। मेरठ के थाना जानी क्षेत्रान्तर्गत टिमकिया कोठी स्थित खंडहर में गोकशी की घटना की सूचना मिलने पर थाना जानी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुलिस कार्रवाई के दौरान गोकशों द्वारा गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई।
जवाबी फायरिंग में मुठभेड़ के दौरान चार गोकश गिरफ्तार
पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में मुठभेड़ के दौरान चार गोकशों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में गिरफ्तार गोकशों ने नंदपुरा के जंगल में हुई गोकशी की घटना को करना स्वीकार किया। इस दौरान गोवंश का मांस खरीदने वाले अभियुक्त दिलशाद पुत्र सलीम का नाम भी सामने आया है। इस संबंध में थाना जानी पर गोवध अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज है।
गोकश दिलशाद घटना के बाद से लगातार फरार
गोकश दिलशाद घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। थाना जानी पुलिस एवं स्वाट टीम ग्रामीण की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना जानी क्षेत्र स्थित टिमकिया कोठी के पास से 25 हजार के इनामी वांछित गोकश दिलशाद पुत्र सलीम को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार गोकश का नाम
दिलशाद निवासी अशोक विहार, चांद मस्जिद के पास, थाना लोनी बॉर्डर, जनपद गाजियाबाद, मूल निवासी ग्राम बली थाना कोतवाली बागपत जनपद बागपत है।



