राज्य

महाराष्ट्र के वाशिम जिले में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत; नौ घायल

नागपुर: महाराष्ट्र (Maharashtra Accident) के वाशिम जिले (Washim) में मंगलवार की रात एक सड़क हादसे (Road Accident) में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

वाशिम के पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह ने ‘‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हादसा जुआल्क पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ। उन्होंने बताया कि पीड़ित शादी में शामिल होने के बाद नागपुर से लौट रहे थे, तभी वाशिम को सुलेहु बाजार से जोड़ने वाले मार्ग पर उनकी पिकअप वैन सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई।

सिंह ने बताया कि रात आठ बजे हुए इस हादसे के शिकार सभी पीड़ित वाशिम जिले के सवंगा जहांगीर गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल सभी नौ पीड़ितों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button