राज्यराष्ट्रीयव्यापार

फ्रांसीसी ​एयरफोर्स के लिए भारत में बनेंगे ​अल्बाट्रोस​​ विमान

फ्रांसीसी ​एयरफोर्स के लिए भारत में बनेंगे ​अल्बाट्रोस​​ विमान
फ्रांसीसी ​एयरफोर्स के लिए भारत में बनेंगे ​अल्बाट्रोस​​ विमान

नई दिल्ली: फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट ​एविएशन ​​​​​अल्बाट्रोस​ ​फाल्कन​-​2000​ ने विमान की तकनीक भारत को देने पर सहमति जताई है​।​​ ​​फाल्कन ​​संस्करण ​का यह विमान ​निगरानी, ​​टोही, सतह रोधी हमले, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध या बेड़े के प्रशिक्षण जैसे मिशनों के लिए विकसित किया गया है​​। ​यह पहली बार होगा जब कोई अंतरराष्ट्रीय कंपनी अपने देश ​की एयरफोर्स के लिए पूरे विमान का निर्माण भारत में करेगी। भारत को राफेल विमानों की आपूर्ति शुरू होने के बाद भी फ्रांसीसी कंपनी से डिफेंस ऑफसेट पॉलिसी​ के तहत ​​​तकनीक हस्तांतरण न होने पर ​नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (​​कैग) ने मानसून सत्र के दौरान ​​संसद में पेश अपनी रिपोर्ट में ​सवाल उठाये थे​​​।

फ्रांस की कंपनी ​​डसॉल्ट एविएशन से 59 हजार करोड़ रुपये में 36 राफेल विमानों की डील करते समय ​​ऑफसेट ​​कॉन्ट्रैक्ट में ​डीआरडीओ को कावेरी इंजन की तकनीक देकर 30 प्रतिशत ऑफसेट पूरा करने की बात तय हुई थी। ​​​भारत की डिफेन्स ऑफसेट पॉलिसी के मुताबिक ​​​300 करोड़ रुपये से ज्यादा ​का रक्षा सौदा होने पर विदेशी कंपनियों को अनुबंध का 30 प्रतिशत हिस्सा भारत में रिसर्च या उपकरणों पर खर्च करना होता है। राफेल ​सौदे में ​​​ऑफसेट पॉलिसी पूरी न होने पर कैग ने रक्षा मंत्रालय को इस पॉलिसी की समीक्षा करने की सलाह दी थी। इसके बाद जारी की गई नई रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया (डीएपी)-2020 में इस व्यवस्था को बदल दिया गया। ​नई गाइडलाइंस इस तरह की बनाई गई हैं कि अब सरकार-से-सरकार, अंतर-सरकार और एकल विक्रेता से रक्षा खरीद में ऑफसेट ​​पॉलिसी लागू नहीं होगी।

यह भी पढ़े: भोपाल और इंदौर में नाइट कर्फ्यू में ढील, अब रात दस बजे तक खुलेंगी दुकानें

​बहरहाल राफेल डील के समय तय हुए ​ऑफसेट कॉन्ट्रैक्ट​ के मुताबिक ​भारत को 30​ हजार करोड़ का ऑफसेट पैकेज​ दिया जाना है। ​इसलिए अब फ्रांसीसी कंपनी ने भारत को​​ ​अल्बाट्रोस ​फाल्कन​-​2000​ की तकनीक ​देने पर सहमति जताई है।​ कंपनी का कहना है कि चौथा ​​​अल्बाट्रोस​ ​फाल्कन​-​2000 ​​​विमान फ्रांसीसी ​वायु​सेना को देने के बाद भारत को ​इसकी तकनीक ​हस्तांतरित ​की जाएगी।​ ​​​फाल्कन ​​संस्करण का यह विमान निगरानी, ​​टोही, सतह रोधी हमले, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध या बेड़े के प्रशिक्षण जैसे मिशनों के लिए विकसित किया गया है​। ​​​​अल्बाट्रोस​ ​फ्रेंच ​​एयरफोर्स के मैरीटाइम पैट्रोल एयरक्राफ्ट (एमपीए) ​​​की अगली पीढ़ी ​का विमान ​है जिसमें बोइंग पी​-​8 ​जैसी कुछ विशेषताएं हैं।​ ​

​डसॉल्ट एविएशन के अध्यक्ष और सीईओ एरिक ट्रैपियर ने बताया कि फाल्कन 2000 अल्बाट्रोस एक उच्च-प्रदर्शन वाला विमान है जो नवीनतम पीढ़ी के मिशन सिस्टम और सेंसर से लैस है। ​​​ये विमान समुद्री सुरक्षा ​के अलावा प्रदूषण और तस्करी​ रोकने​, ​सीमाओं और बहिष्कार क्षेत्रों की निगरानी, ​​मछली पालन, समुद्र में खोज और बचाव ​​​आदि​ में मदद करेंगे।​ कंपनी के मुताबिक ​​पहला विमान फ्रांस में निर्मित किया जाएगा​ और शेष 11 का उत्पादन ऑफसेट व्यवस्था के हिस्से के रूप में भारत में किया जाएगा​​। ​सभी ​12 विमानों का कॉन्फ़िगरेशन फ्रांस में ​करने के बाद ​​2025 ​तक निर्माण पूरा हो जायेगा।​ भारत में फाल्कन 2000 एलएक्सएस विमान का निर्माण भारतीय ऑफसेट और मेक-इन-इंडिया नीति के ​तहत होगा।​ ​​यह पहली बार होगा जब कोई अंतरराष्ट्रीय कंपनी अपने देश ​की ​एयरफोर्स के लिए पूरे विमान का निर्माण भारत में करेगी।​

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button