स्पोर्ट्स

जडेजा से लेकर और वरुण चक्रवर्ती तक ये खिलाड़ी हुए रिटेन, राहुल पंजाब तो अय्यर छोड़ेंगे दिल्ली

नई दिल्लीः IPL 2022 के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने की तय समय सीमा मंगवार से समाप्त हो रही है। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी कुछ कड़े फैसले लेने के मूड में हैं। कई फ्रेंचाइजी ने अपनी-अपनी टीम के शीर्ष खिलाड़ियों को बरकरार नहीं रखने का निर्णय लिया है। वहीं ऐसी फ्रेंचाइजी बेहद कम हैं जो अपने पुराने खिलाड़ियों को ही रिटेन करने का मन बनाया है। आइये जानते हैं आईपीएल की फ्रेंचाइजी इस बार किन-किन खिलाड़ियों को रिटेन कर रही है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली को टीम में बरकरार रखा है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर को बरकरार रखने का फैसला किया है। आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज उमरान मलिक के हैदराबाद फ्रेंचाइजी द्वारा रिलीज किए जाने की सबसे अधिक संभावना है। इसका मतलब है कि इस मेगा नीलामी में कश्मीरी को अच्छी खासी रकम मिलने की संभावना है।

वहीं पंजाब के कप्तान केएल राहुल और दिल्ली के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी को अलविदा करकर ऑक्शन में शामिल हो सकते हैं। एक ओर राहुल जहां टीम के प्रदर्शन से परेशान हैं तो वहीं अय्यर कप्तानी नहीं मिलने से खफा बताए जा रहे हैं। जबकि मुंबई इंडियंस फेंचाइजी इस बार हार्दिक पांड्या को बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

फ्रैंचाइजी द्वारा रिटेन किये गए खिलाड़ी

चेन्नई सुपर किंग्स: रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली।
कोलकाता नाइट राइडर्स: सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर
सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल
दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्टजे
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन

गौरतलब है कि 2022 सीजन से 10 टीमों की लीग होगी। हाल ही में आईपीएल ने नीलामी पर्स को बढ़ाकर 90 करोड़ रुपये कर दिया था। मौजूदा फ्रेंचाइजी अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है, जबकि दो नई अनाम फ्रेंचाइजी- जो लखनऊ और अहमदाबाद के रूप में है- वह मूल आठ टीमों के रिटेन करने के बाद प्लेयर पूल से तीन-तीन खिलाड़ी खरीद सकती हैं।

Related Articles

Back to top button