पंजाबराज्य

लुधियाना में गैंगस्टर के गिरोह ने मचाया हुड़दंग, बुजुर्ग महिलाओं पर ढाया कहर

नई दिल्ली: लुधियाना के पक्खोवाल रोड पर लोगों में दहशत का मामला सामने आया है। जानकारी मिली है कि रात को गैंगस्टर न्यूटन गिरोह के 25-30 बाइक सवार बदमाशों ने गुंडागर्दी का नाच किया जिससे लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने इलाके में कारों के शीशे तोड़ दिए।

हुड़दंग मचाते हुए बदमाशों ने मोहल्ले की बुजुर्ग महिलाओं पर तेजधार हथियारों से हमला किया। इस दौरान एक महिला की उंगली भी कटी है। एक रेहड़ी वाले पर भी इन बदमाशों ने कहर ढाया। लोगों ने घायल को अस्पताल भर्ती कराया। बदमाशों ने इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे भी तोड़ दिए। गैंगस्टर न्यूटन व उसके बदमाशों के खिलाफ थाना दुगरी में शिकायत दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button