उत्तर प्रदेशग़ाज़ियाबादराज्य

स्ट्रीट डॉग्स में माइक्रोचिप लगाने वाला प्रदेश का पहला निगम बना गाजियाबाद

48 हजार स्ट्रीट डॉग को रेबीज के टीके लगाने के साथ उनका बध्याकरण भी किया है।

Ghaziabad News: शहर में स्ट्रीट डॉग में माइक्रोचिप लगाने वाला उत्तर प्रदेश का पहला नगर निगम गाजियाबाद बना है। निगम ने विजयनगर वार्ड संख्या एक और वसुंधरा के वार्ड संख्या 100 में स्ट्रीट डॉग्स में माइक्रोचिप लगाने की शुरुआत हुई है। इसी के साथ स्ट्रीट डॉग में रेबीज टीकाकरण तथा बध्याकरण के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। निगम ने दावा किया है कि उसने 48 हजार स्ट्रीट डॉग को रेबीज के टीके लगाने के साथ उनका बध्याकरण भी किया है।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर स्ट्रीट डॉग्स की समस्या के समाधान को लेकर अभियान जारी है। नगर निगम ने स्ट्रीट डॉग्स में माइक्रोचिप लगाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। प्रथम चरण में वसुंधरा जोन के वार्ड संख्या 100, विजयनगर जोन के वार्ड संख्या एक के स्ट्रीट डॉग्स में माइक्रोचिप लगाने का अभियान चलाया जा रहा है।
जनप्रतिनिधियों और आरडब्ल्यूए का सहयोग
उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुज ने बताया कि शहर के स्वानों का बध्यकरण और रेबीज टीकाकरण किया जा चुका है। अब स्ट्रीट डॉग्स में माइक्रोचिप लगाने की प्रक्रिया को प्रारंभ किया गया है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जा रहा है। कई आरडब्ल्यूए पदाधिकारी बढ़-चढ़कर माइक्रोचिप की प्रक्रिया पूर्ण करने में सहयोग कर रहे हैं। गाजियाबाद को पूर्ण रूप से रेबीज मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। माइक्रो चिप लगाने का कार्य वार्ड वार चलाया जाएगा।
मॉनिटरिंग को प्रबल बनाए रखने के निर्देश
नगर आयुक्त ने बताया कि स्ट्रीट डॉग्स में माइक्रोचिप लगाने का काम चल रहा है। निगम को इस अभियान में क्षेत्रीय पार्षदों का सहयोग मिल रहा है। मॉनिटरिंग को पारदर्शी बनाने के लिए नगर आयुक्त ने पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉक्टर आशीष त्रिपाठी को निर्देश दिए कि निराश्रित श्वानों के लिए शेल्टर होम बनाने के लिए कार्य तेज किया जाए।

Related Articles

Back to top button