बिहारराज्य

बिहार में प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर प्रेमिका के पति की हत्या

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में अवैध संबंध का विरोध करने पर एक युवक ने अपने प्रेमिका के पति की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी सांख गांव की है। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी नारायण शर्मा के पुत्र ललन शर्मा के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ललन शर्मा परदेस में रहता था। इसी दौरान उसकी पत्नी के साथ गांव के ही रबिन साह का प्रेम प्रसंग हो गया। गांव के लोगों ने कई बार दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख भी लिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद ललन शर्मा का अपने पत्नी से बराबर झगड़ा होता था।

मृतक के भाई ने बताया कि ललन वर्तमान में अपने बहियार में मछली पकड़ कर जीवन यापन करता था। बुधवार को भी उसने जाल लगाया था और देर शाम मछली पकड़ने गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर जब खोजबीन किया गया तो चपरिया बहियार में शव बरामद किया गया है। रबिन साह ने धारदार हथियार से काट कर उसकी हत्या कर दी। इधर शव बरामद होने के बाद आरोपी रबिन साह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है तथा घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया है। मुफ्फसिल थाना अध्यक्ष ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी पकड़ा गया है, हत्या में और कौन-कौन लोग शामिल थे, उसकी छानबीन की जा रही है।

Related Articles

Back to top button