राज्यराष्ट्रीय

कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, एरियर की किस्त का होगा भुगतान, राशि जारी, खाते में 20 हजार रुपए तक बढ़ेगी राशि

Employees Arrears Payment : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही उन्हें एरियर का भुगतान किया जाएगा। एरियर किस्त की राशि जारी कर दी गई है। छठे वेतनमान के एरियर के रूप में अब कर्मचारियों को अतिरिक्त किस्त का भुगतान किया जाना है।

दरअसल छठे वेतनमान के एरियर के रूप में कुमाऊँ मंडल विकास निगम, नैनीताल के कर्मचारियों के लिए 3.78 किलो की धनराशि जारी कर दी गई है। एरियर के लिए कुल 6.75 करोड़ रुपए की धनराशि दी जानी है। जिसके लिए अब 3.78 स्कूल की राशि को जारी किया गया है। 2006 से दिसंबर 2022 तक की सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अतिरिक्त किस्त का भुगतान जल्द किया जाएगा।

वही किस्त के रूप में उनके खाते में 15000 से 20000 रूपए तक की राशि आएगी। फरवरी तक में निगम के वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों को एक किस्त का भुगतान का भी निर्णय लिया गया है। मामले में निगम के कर्मचारियों का कहना है कि इससे 46 लाख रुपए का अतिरिक्त व्यय निगम पर पड़ेगा। आय के स्रोत में वृद्धि के भी प्रयास किए जा रहे हैं।

महंगाई भत्ता 34 प्रतिशत
बता दें कि इससे पहले कुमाऊँ मंडल विकास निगम के नियमित कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को भी बढ़ाया गया था। उनके महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 34 फीसद कर दिया गया है। इससे पूर्व उन्हें इससे महंगाई भत्ते का लाभ दिया जा रहा था। अगस्त महीने में महंगाई भत्ते में वृद्धि देखने को मिली थी। जिसके लिए आदेश भी जारी किए गए थे। इसका इलाज सारी 400 नियमित कर्मचारी को मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button