टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

खुशखबरी! जल्द ही दिखेंगे ‘टाइगर’, 1 अक्टूबर से खुल रहे नेशनल पार्क, ऑनलाइन बुकिंग शुरू

नई दिल्ली. प्रकृति प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुश खबर है। जी हां, दरअसल जुलाई से बंद मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सभी 6 टाइगर रिजर्व आगामी 1 अक्टूबर से खुल जाएंगे। इअसे में अब टूरिस्ट बाघ, तेंदुए समेत अन्य वन्य जीवों को फिर से करीब से भी देख सकेंगे। वहीं मध्यप्रदेश के पर्यटन विभाग ने आज यानी 29 अगस्त से ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। अब आप भी MP टूरिज्म की साइट पर जाकर लोग आसानी से टाइगर रिजर्व के लिए बुकिंग करा सकते हैं। इस हेतु MP ऑनलाइन पोर्टल से भी बुकिंग की जा सकती है।

गौरतलब है कि प्रदेश में 6 टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क हैं। इनमें कान्हा, बांधवगढ़, पन्ना, पेंच, सतपुड़ा और संजय डुबरी नेशनल पार्क भी शामिल हैं। हालाँकि बारिश के चलते सभी पार्कों के कोर एरिया में टूरिस्टों की एंट्री 1 जुलाई को बंद कर दी जाती है। जिसके चलते उनकी संख्या में 75% तक कमी आ गई है, क्योंकि कोर एरिया में जानवरों की चहल-कदमी ज्यादा होती है। जिसके चलते 30 सितंबर तक कोर एरिया बंद रहते हैं। वहीं अब बारिश का दौर थमने से आगामी 1 अक्टूबर से कोर एरिया फिर पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।

बता दें कि, देश में सबसे ज्यादा बाघ मध्यप्रदेश में पाए जाते हैं। वहीं अखिल भारतीय बाघ अनुमान रिपोर्ट 2018 की मानें तो मध्यप्रदेश 526 बाघों का घर है, जो देश के किसी भी राज्य के लिए सबसे अधिक है। वहीं प्रदेश में कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुड़ा और पन्ना समेत कई बड़े टाइगर रिजर्व हैं।

Related Articles

Back to top button