National News - राष्ट्रीयState News- राज्यTOP NEWS

फेक न्यूज फैलाने वालों पर भारत सरकार ने कसा शिकंजा, फिर 16 YouTube चैनलों को किया ब्लॉक

नई दिल्ली. भारत सरकार (Government of India) ने फेक न्यूज़ (Fake News) फैलाने वालों पर शिकंजा कसा है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा (national security), विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के लिए 16 यूट्यूब न्यूज़ चैनलों (YouTube News Channels) को ब्लॉक कर दिया है। इनकी कुल व्यूअरशिप 68 करोड़ से ज्यादा थी। इस बात की जानकारी सोमवार को भारत सरकार ने दी।

सरकार ने कहा, “सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के लिए 16 यूट्यूब न्यूज चैनल को ब्लॉक किया, इनमें 10 भारतीय और 6 पाकिस्तान आधारित यूट्यूब न्यूज चैनल हैं।” सरकार ने कहा, “यूट्यूब चैनल भारत में दहशत पैदा करने, सांप्रदायिक विद्वेष भड़काने और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए झूठी, असत्यापित जानकारी फैला रहे थे। इन यूट्यूब चैनल के दर्शकों की संख्या 68 करोड़ से अधिक थी।”

इससे पहले इस महीने की शुरुआत में सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने उपरोक्त कारण से 22 YouTube चैनलों को ब्लॉक कर दिया था। जिनमें, पाकिस्तान के 4 YouTube न्यूज़ चैनल शामिल है। इनकी कुल व्यूअरशिप 260 करोड़ से अधिक थी। इन सबका उपयोग राष्ट्रीय सुरक्षा, भारत के विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था के दृष्टिकोण से संवेदनशील विषयों पर फर्जी खबरें फैलाने और सोशल मीडिया पर समन्वित विघटन के लिए किया गया था।

Related Articles

Back to top button