उत्तराखंडराज्य

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने सादगी से मनाया जन्मदिन

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने मंगलवार को अपना जन्मदिन सादगी के साथ अपना घर अनाथालय के 50 बच्चों के साथ राजभवन में मनाया।

राज्यपाल और राज्य की प्रथम महिला गुरमीत कौर ने “अपना घर” के बच्चों को राजभवन में आमंत्रित किया था। राज्यपाल ने बच्चों के साथ अनौपचारिक संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने बच्चों से परिश्रम, हिम्मत, लगन और ईमानदारी के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करते हुए बडे़ लक्ष्य प्राप्त करने की बात कही। राज्यपाल ने कहा कि बच्चे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए ईमानदारी और मेहनत से निरन्तर प्रयास करें। उन्होंने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button