State News- राज्यTOP NEWSउत्तराखंड

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के निदेशक व अपर निदेशक से मिले राज्यपाल, कहा- सतत विकास की धारणा के साथ करना होगा काम

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से शनिवार को राजभवन में राज्यपाल ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के निदेशक भारत ज्योति तथा अपर निदेशक सुशील कुमार अवस्थी ने मुलाकात की। राज्यपाल ने कहा कि देश के वन संसाधनों के कुशल प्रबंधन तथा वन्य प्राणियों के संरक्षण में वन सेवा के अधिकारियों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। वन अधिकारियों को सतत विकास की धारणा के साथ कार्य करना चाहिए।

भारत ज्योति ने राज्यपाल को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के विभिन्न प्रगति कार्यों की जानकारी दी। वनों और वन संपत्तियों के कुशल प्रबंधन के लिए वन सेवा के अधिकारियों को आधुनिक टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटाइजेशन, सेटेलाइट तकनीक आदि का पर्याप्त प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। वन अधिकारियों को वनों के संरक्षण में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। उनमें ग्रामीणों तथा स्थानीय लोगों के साथ समन्वय के साथ कार्य करने की मानसिकता विकसित करनी होगी। इससे वन अधिकारियों को स्थानीय लोगों के परंपरागत अनुभवों का भी लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button