स्पोर्ट्स

ज्ञानेंद्रो निंगोंबम हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष, मुश्ताक अहमद होंगे वरिष्ठ उपाध्यक्ष

स्पोर्ट्स डेस्क : राष्ट्रीय खेल संहिता के कार्यकाल के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन की वजह से मोहम्मद मुश्ताक अहमद को हॉकी इंडिया के अध्यक्ष के पद से खेल मंत्रालय ने इस्तीफा देने को बोला था. फिलहाल हॉकी इंडिया की कांग्रेस और चुनाव में मोहम्मद मुश्ताक अहमद निर्विरोध वरिष्ठ उपाध्यक्ष घोषित हो गए.

वही अध्यक्ष पद पर मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निंगोंबम निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये है. हालांकि कोरोना महामारी के बीच यात्रा करने में असमर्थ मेंबर और ईकाइयों ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इस मीटिंग में हिस्सा लिया है. निंगोंबम अब दो साल अध्यक्ष पद पर रहेंगे, वो 2009 से 2014 के बीच मणिपुर हॉकी के कार्यकारी अधिकारी भी रहे थे. अहमद के कार्यकाल में हॉकी इंडिया ने 2018 विश्वकप सहित कई इंटरनेशनल टूर्नामेंटों का आयोजन कराया था.

ज्ञानेंद्रो निंगोंबम हॉकी इंडिया के अध्यक्ष बनने वाले पूर्वोत्तर के पहले मेंबर हैं और अहमद में जब जुलाई में निजी कारणों से इस्तीफा दिया तो वो कार्यवाहक अध्यक्ष बने थे. खेल मंत्रालय के अनुसार 2018 में उनका चुनाव राष्ट्रीय खेल कोड के कार्यकाल के दिशा-निर्देशों में उल्लंघन था और अध्यक्ष पद के लिए नए चुनाव के लिए कहा था. इसकी सूचना 2019 में हॉकी इंडिया को दी गयी थी

राष्ट्रीय खेल कोड के तहत के अनुसार, कोई पदाधिकारी लगातार तीन बार पद पर नहीं रह सकता है. अहमद 2010 से 2014 तक हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष रहे. 2014 में महासचिव बने और 2018 में चार साल के लिए अध्यक्ष पद पर थे.

हालाकि हॉकी इंडिया के अनुसार अहमद कोषाध्यक्ष पद पर हॉकी इंडिया को खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त होने से पहले से थे और उस कार्यकाल निर्धारण में नहीं जोड़ा जा सकता है. खेल मंत्रालय ये दलील खारिज कर दी थी. बैठक में टूर्नामेंटों को फिर से शुरू करने पर चर्चा हुई. इसकी शुरुआत 2021 में राष्ट्रीय चैंपियनशिप से होगी. हॉकी इंडिया के महासचिव राजिंदर सिंह ने इस अवसर पर सभी को बधाई दी.

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिएhttps://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनलhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button