उत्तर प्रदेशमनोरंजन

अयोध्या पहुंचा आधा बॉलीवुड, जानें कौन-कौन रहे मौजूद ?

देहरादून (गौरव ममगाईं)। लंबे संघर्ष के बाद आज अय़ोध्या में राम लला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कर दी गई। यह क्षण करोड़ों देशवासियों के लिए भावनात्मक व गौरवपूर्ण क्षण रहा। हर कोई इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने को बेताब रहा तो फिर फिल्मी सितारे कैसे पीछे रहते। आज अयोध्या में बड़े-बड़े फिल्मी सितारों का तांता लगा रहा। इनमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, सुपरस्टार रजनीकांत ने भी राम लला के दर्शन किए।

वहीं, माधुरी दीक्षित, रणवीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, कंगना रणौत, अनुपम खैर, फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी, संगीतकार अनु मलिक व कई बड़े कलाकार भी अयोध्या में नजर आए। इनके अलावा लोकप्रिय कवि कुमार विश्वास भी पहुंचे। कलाकारों का हिंदू परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत भी हुआ। इस दौरान सिनेमा जगत की हस्तियों ने मंदिर परिसर में सफाई के रूप में श्रमदान किया और भगवान राम की सेवा की। कई हस्तियों ने हवन भी किया। हर किसी का उत्साह चरम पर रहा। इतनी अधिक संख्या में फिल्मी सितारों का एकसाथ नजर आना, ऐसा लगा मानों आधा बॉलीवुड ही अय़ोध्या पहुंच गया हो।

Related Articles

Back to top button