राज्यराष्ट्रीय

आज भी जबरदस्त बारिश के आसार, ‘रेड’ अलर्ट के चलते रायगढ़ में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानें क्या है मुंबई और अन्य जिलों के हाल

नई दिल्ली. जहां एक तरफ मानसून (Monsoon) ने इस समय पूरे महाराष्ट्र (Maharashtra) को घेर रखा है। वहीं महाराष्ट्र के रायगढ़ में जिला प्रशासन ने आज यानी बुधवार 26 जुलाई को सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है। वहीं आज मौसम विभाग ने भी रायगढ़ के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया हुआ है।

गौरतलब है कि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज यानी बुधवार 26 जुलाई के लिए रायगढ़, पुणे, सतारा और रत्नागिरी जिलों में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया। तो वहीं मुंबई, पालघर और ठाणे में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। ऐसे में एक बार फिर बारिश के चलते इन इलाकों में मुसीबत आने के आसार हैं।

जानकारी दें कि, इससे पहले IMD के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, मुंबई ने बीते सोमवार को भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की थी और बीते 27 जुलाई तक महाराष्ट्र के 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया था।

इसके साथ ही IMD के आकलन के अनुसार, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, कोल्हापुर और सतारा जिलों में आगामी 27 जुलाई तक भारी से भारी बारिश होगी और। वहीं IMD मुंबई का के पूर्वानुमान के अनुसार मुंबई, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और कोल्हापुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश होने की भी संभावना है।

Related Articles

Back to top button