राज्यराष्ट्रीय

दिल्ली-यूपी में झमाझम बारिश, बिहार में ऑरेंज अलर्ट; उमस से राहत दिलाएगा मौसम

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शनिवार को सुबह से ही मौसम सुहाना है। कई जगहों पर झमाझम बारिश भी हो रही है। कई दिनों से बढ़ी उमस की वजह से लोग काफी परेशान थे। ऐसे में बारिश ने राहत दिलाई है। यही हाल उत्तर प्रदेश का भी है। यूपी में भी अगस्त महीने में बारिश की गतिविधियां कम होने की वजह से लोग गर्मी से जूझ रहे हैं। हालांकि अब मौसम विभाग ने खुशखबरी दी है। IMD के मुताबिक अगले तीन दिन उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। इससे धान की फसलों को भी फायदा होगा। वहीं लोगों को इस उमस वाली गर्मी से राहत मिलेगी।

बिहार में बीते महीने भी बारिश सामान्य से कम हुई। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अब यहां मॉनसून मेहरबान हो रहा है। कई जगहों पर शुक्रवार को भी हल्की से मध्यम बारिश हुई वहीं मौसम विभाग का कहना है कि कई जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है। इसमें सीतामढ़ी दरभंगा, शिवहर, सुपौल, मधुबनी, किशनगंज और मधेपुरा शामिल हैं. यहां बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने अररिया, किशनगंज और सुपौल में 6 से 7 अगस्त के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कई पूर्णिया कटिहार समेत कई अन्य जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

स्काईमेट वेदर की मानें तो अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम , मेघालय, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं कई जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश का अनुमान है। झारखंड में भी हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर, दक्षिणी छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

बता दें कि पिछले महीने रिकॉर्ड बारिश के बाद मौसम विभाग का अनुमान है कि इस महीने मॉनसून कमजोर रह सकता है। आईएमडी के मुताबिक पहले सप्ताह के बाद मॉनसून कमजोर होगा और बारिश की गतिविधियां कम होंगी। बता दें कि इस बार बारिश अजीब तरह हुई है। जहां बारिश हुई वहां बाढ़ की स्थितियां बन गईं लेकिन जहां नहीं हुई वहां सूखे जैसे हालात पैदा हो गए। आंकड़ों के मुताबिक 9 जिलों में जमकर मेघ बरसे। वहीं 10 राज्यों में सूखे जैसे हालात हैं। कुल मिलाकर पूरे देश की बारिश की बात करें तो जुलाई महीने में सामान्य से 6 फीसदी ज्यादा वर्षा दर्ज की गई।

Related Articles

Back to top button