उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

लॉकडाउन में अनवरत जारी है जरूरतमंदों की मदद


बाराबंकी: प्रत्येक दिन की भांति उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बढ़-चढ़कर निर्बल एवं दूसरे राज्यों के फंसे हुए व्यक्तियों की मदद हेतु हमेशा तत्पर है। संगठन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन एवं वरिष्ठ महामंत्री रविनन खजांची ने बताया ऐसे में रोज की भांति उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पंजीकृत प्रतिदिन 130 पैकेट पूड़ी सब्जी सुचारू रूप से पहुंचा रहा है।

इसी क्रम में आज भी 100 पैकेट पूड़ी तहसील पहुंचाई जहां से आगे जरूरतमंदों को भेजी जाएगी। शेष 30 पैकेट पीरबटावन मे निर्बल वर्ग को दिया। व्यापारियों ने आश्वस्त किया जब तक लॉकडाउन चलेगा तब तक व्यापार मंडल अपने सामर्थ्य से पूड़ी सब्जी पहुंचाता रहेगा। जिला महामंत्री हर्ष टंडन एवं जिला उपाध्यक्ष मनीष निगम ने अपने साथियों का आभार जताया की इस वैश्विक महामारी में सभी साथी कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि जब भी देश के ऊपर संकट आया तो व्यापारी वर्ग ने हमेशा साथ दिया और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पंजीकृत ने अपनी सहभागिता निभाई। इस मौके पर प्रदीप जैन, रविनन खजांची ,हर्ष टंडन, मनीष निगम, अंकित वैश्य एवं मो. मोनिस मुख्य रूप से सम्मिलित रहे। इससे पूर्व नाका सतरिख चौराहे पर सफाई कर्मियों को जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन ने गमछा दे कर सम्मानित किया। उनके मास्क खराब हो गए थे।

Related Articles

Back to top button