दिल्ली की शराबी युवती का मेरठ में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस से उलझी
दिल्ली की एक युवती अपने बॉयफ्रेंड परवेज से मिलने पहुंची।
Meerut Crime News: दिल्ली की शराबी युवती का मेरठ में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। थाना सरधना क्षेत्र में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब दिल्ली की एक युवती अपने बॉयफ्रेंड परवेज से मिलने पहुंची। बताया जा रहा है कि दोनों ने साथ में शराब पार्टी की थी, जिसके बाद युवती ने सड़क पर जमकर हंगामा किया।
युवक को लगाए थप्पड़
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उनकी गाड़ी को रुकवाकर पूछताछ शुरू की। इसी दौरान युवती पुलिसकर्मियों से उलझ गई और वहां खड़े एक युवक को थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
युवक और युवती को हिरासत में लिया
हंगामे और अभद्र व्यवहार को देखते हुए पुलिस ने परवेज और उसकी गर्लफ्रेंड दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



