अन्तर्राष्ट्रीय

पुर्तगाल में होम आइसोलेशन लोगों को वोट डालने घर से निकलने की अनुमति

लिस्बन: पुर्तगाल सरकार ने कोरोना से संक्रमित होने के बाद होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को आगामी 30 जनवरी को चुनाव के दिन वोट डालने के लिए घर से निकलने की अनुमति दी है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पुर्तगाल में करीब एक करोड़ की आबादी में कमोबेश 90 फीसदी लोगों के कोविड टीकाकरण होने के परिप्रेक्ष्य में यह निर्णय लिया गया है। देश के गृह मंत्री फ्रांसिस्का वान ड्यूनम ने कहा है कि होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को केवल शाम छह से सात बजे तक मतदान केंद्रों पर जाना चाहिए।

पुर्तगाल में अब तक कोरोना संक्रमण के 20 लाख 03 हजार 169 मामले दर्ज किये गये हैं वहीं 19,413 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button