टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगमध्य प्रदेशराज्य

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा ऐलान, महिला आरक्षक भर्ती में ऊंचाई की सीमा घटी

भोपाल: मध्य प्रदेश में पुलिस बनने का सपना देख रही महिलाओं के लिए खुशखबरी है। शिवराज सरकार ने महिला आरक्षक भर्ती में ऊंचाई की सीमा को घटा दिया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ऊंचाई की सीमा कम होने की जानकारी मीडिया को दी है।

सरकार के इस ऐलान के बाद महिलाओं को पुलिस भर्ती में ऊंचाई को लेकर होने वाली समस्या से राहत मिलेगी।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि पुलिस भर्ती में महिला उम्मीदवारों के लिए गृह विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। महिला आरक्षक भर्ती में ऊंचाई की सीमा अब कम होगी।

यह भी पढ़े:बुधवार को योग निद्रा से जगेंगे भगवान विष्णु, शुरू हो जाएंगे शुभ काम 

इसके तहत अब महिला आवेदकों को ऊंचाई में 3 सेंटीमीटर की छूट मिलेगी। उनके लिए ऊंचाई के मापदंड को 158 सेंटीमीटर से घटाकर 155 सेंटीमीटर किया गया है। सरकार का यह नया नियम अगली भर्ती प्रक्रिया में लागू होगी। उल्लेखनीय है कि लंबे समय से ऊंचाई की सीमा घटाने की मांग की जा रही थी। वहीं अब सरकार ने मांग पर अमल किया है।

बंदियों की पैरोल अवधि बढ़ेगी

इसके अलावा गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि जेल में बंदियों की पैरोल अवधि और 60 दिन बढ़ेगी। सरकार ने कोविड 19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश की जेलों में करीब 04 हजार कैदियों के पैरोल की अवधि और दो महीने बढ़ाने का फैसला लिया है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button