जीवनशैलीस्वास्थ्य

Health : अब यौन शक्ति को बढ़ाने के काम आएगें ये 6 घरेलू नुस्खे

आंखों की रोशनी और बालों को मुलायम रखने का काम करता है। आंवला का प्रयोग सेक्स पावर बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। आंवले के चूर्ण में एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार लें। इसके इस्तेमाल से यौन शक्ति बढ़ने में मदद मिलती है।
अब यौन शक्ति को बढ़ाने के काम आएगें ये 6 घरेलू नुस्खे

आंवला

आंवले को सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी माना जाता है। आंवला खाने के अनेको फायदे होते हैं। आंवला के सेवन से रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। आंखों की रोशनी और बालों को मुलायम रखने का काम करता है। आंवला का प्रयोग सेक्स पावर बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। आंवले के चूर्ण में एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार लें। इसके इस्तेमाल से यौन शक्ति बढ़ने में मदद मिलती है।

अश्वगंधा

अश्वगंधा सदियों पुरानी औषधि है, जो कई बीमारियों को ठीक करने का काम करती है। अश्वगंधा का इस्तेमाल सेक्स पावर को बढ़ाने के लिए भी किया जाता रहा है। इसके लिए अश्वगंधा के चूर्ण को आधा चम्मच दूध के साथ सुबह-शाम लें। यह यौन इच्छा या सेक्स पावर से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है।

सोंठ

सोंठ का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। इसका इस्तेमाल मसालों के अलावा कई दवाओं में भी किया जाता है। सोंठ बुखार में रामबाण का काम करती है। यौन शक्ति बढ़ाने का काम भी सोंठ करती है। सबसे पहले सोंठ के पाउडर को काले तिल, पिप्पली के साथ मिलाकर चूर्ण बना लें। इसको रोज सोने से पहले आधा चम्मच गर्म दूध के साथ लें।

इमली

इमली का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। इमली का इस्तेमाल खाने और पीने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। इमली खट्टी होती है। इमली से कई तरह की एलर्जी को ठीक किया जा सकता है। इमली के बीज मिश्री में मिलाकर खाने से सेक्स पावर की समस्या से छुटकारा मिलता है।

छुहारा

छुहारे में कैल्शियम की मात्रा भरपूर पाई जाती है, जिससे दांतों का गलना और गैस की समस्या में फायदेमंद होता है। छुहारे, काजू और बादाम को दूध में उबाल कर रात में खाने से यौन इच्छा और यौन शक्ति बढ़ती है।

उड़द की दाल

उड़द की दाल खाने में काफी स्वादिष्ट होती है। उड़त की दाल का इस्तेमाल यौन शक्ति के लिए किया जाता है। आधा चम्मच उड़त की दाल को कौंच (Kaunch) के साथ पीसकर सुबह-शाम लेनें से सेक्स पावर बढ़ सकती है।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े: अमिताभ बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किये 52 साल, फैंस का जताया आभार – Dastak Times 

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

 

Related Articles

Back to top button