अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेरठ में ऑनर किलिंग: किशोरी की हत्या कर शव बाग में फेंका

सौतेले भाई के साथ मिलकर मामा ने की हत्या,आरोपी गिरफ्तार।

Meerut Crime News : मेरठ के थाना लोहियानगर के हुमायूंनगर में किशोरी सानिया की उसके चचेरे भाई ने मामा के साथ मिलकर हत्या कर शव एक बाग में फेंक दिया। किशोरी का शव मिलने के बाद पुलिस ने जाकिर कॉलोनी निवासी किशोरी के मामा सरताज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मामा सरताज ने बताया कि प्रेम प्रसंग के कारण किशोरी के सौतले भाई शोएब के साथ मिलकर उसकी हत्या की है। पुलिस आरोपी शोएब की तलाश में जुटी है।
आम के बाग में मिला किशोरी का शव
कोतवाली सीओ अभिषेक पटेल ने जानकारी दी कि शनिवार को सुबह पीआरवी को सूचना मिली कि गांव नरहाड़ा स्थित एक आम के बाग में किशोरी का शव पड़ा है। मौके पर सीओ व थाना लोहिया नगर पुलिस पहुंचे। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। पुलिस ने नरहाड़ा गांव की ओर आने-जाने वाले मार्गों के सीसीटीवी फुटेज भी देखे। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान की गई।
पिता और मामा से पूछताछ
पुलिस ने किशोरी के पिता जावेद और उसके मामा सरताज से पूछताछ की। सरताज ने कबूल किया कि जावेद की पहली पत्नी के बेटे शोएब के साथ मिलकर उसने शुक्रवार रात दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की। इसके बाद रात में ही शव आम के बाग में झाड़ियों में छिपा दिया।
मामा ने ली थी जिम्मेदारी
पुलिस को आरोपी मामा सरताज ने बताया कि किशोरी के मोबाइल पर बात करने से परिवार परेशान था। दो महीने पहले किशोरी बिना बताए कहीं चली गई थी। परिवार के लोगों ने बोलना छोड़ दिया था। उस दौरान उसने किशोरी की जिम्मेदारी यह कहकर ली कि वह उसे समझएगा। उसका कहना है कि इसके बाद भी वह मोबाइल पर बात करती थी। इसी वजह से उन्होंने हत्या की। वारदात के दौरान जावेद अपनी पत्नी शाहजहां के साथ ससुराल में था।

Related Articles

Back to top button