टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

राशिफल 27 अगस्त : वृष राशि वाले लोगों के कार्यक्षेत्र पर छल-कपट, मीन वालों की होगी तारीफ

नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं। इन नक्षत्रों का हमारे जीवन पर भी बहुत प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार कौन सा ग्रह और नक्षत्र आपकी कुंडली के कौन से घर में जा रहा है, इसके मुताबिक आपका जीवन प्रभावित होता है। ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है। कभी हमें सफलता मिलती है तो कभी दिन सामान्य गुजरता है। तो आपका आज का दिन कैसा रहेगा ये जानिए हमारे इस राशिफल में…

1- मेष राशि

आप बहुत बढ़िया और समझदारी से अपनी परिस्थितियों को अपने मन के अनुकूल कर पाएंगे। साथ ही आपको सहयोगियों से लाभ प्राप्त होगा।

2- वृष राशि

कार्यक्षेत्र पर छल या कपट हो सकता है। किसी भी व्यक्ति विशेष पर ज्यादा भरोसा न करें। छोटी-छोटी बातें बड़ी न हो ऐसी परिस्थिति बन सकती है।

3- मिथुन राशि

इस समय आपमें नेतृत्व शक्ति ज्यादा देखने को मिलेगी, लेकिन कहीं न कहीं मन में द्वंद्व की स्थिति बनी रहेगी।

4- कर्क राशि

काम के स्थान पर सुधार की उम्मीद है। चीजों में बदलाव आएगा। साथ ही साथ आपको अपने किए गए निर्णय से सफलता हासिल होगी।

5- सिंह राशि

छोटी-छोटी बातों को लेकर कार्यक्षेत्र पर तनाव न करें। अभी समय हैं शांत बैठे, आपके निर्णय गड़बड़ा सकते हैं। शांति से समय काटें।

6- कन्या राशि

आपकी क्रोध की स्थिति पहले से बढ़ेगी जो कि आपके लिए घातक हो सकती है। आपके निर्णय गड़बड़ा सकते हैं।

7- तुला राशि

कार्यक्षेत्र पर आपकी नेतृत्व शक्ति को सराहा जाएगा। आपके कार्य करने के तरीके को प्रशंसनीय तौर पर देखा जाएगा।

8- वृश्चिक राशि

आपके लिए समय कार्यक्षेत्र के दृष्टिकोण से मध्यम है। आपको लाभ निश्चित तौर पर मिलेगा।

9- धनु राशि

कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार की गलतफहमी आ सकती है। संबंध खराब हो सकते हैं। थोड़ा अपने क्रोध पर भी काबू देना जरूरी है।

10- मकर राशि

ये समय सुधार का, बदलाव का है। कार्यक्षेत्र पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। आपके कार्य को सराहा भी जाएगा।

11- कुंभ राशि

कार्यक्षेत्र में अभी किसी प्रकार का सुधार नजर नहीं आ रहा है। छोटे कर्मचारियों और सहयोगियों से सतर्क रहें।

12- मीन राशि

यह समय आपका कार्य क्षेत्र से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र पर आपको सम्मान की प्राप्त होगी।

Related Articles

Back to top button