अद्धयात्मफीचर्ड

राशिफल, 19 मई 2020: जानिये आज कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष — जॉब के लिहाज से दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। किसी बड़ी समस्या के समाधान मिलने से आनन्दित रहेंगे। दस्तावेजों को दुरुस्त रखें इसकी आवश्यकता पड़ेगी। बिजनेस पार्टनर्स का व्यवहार अनुचित लग सकता है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है।

वृषभ — बौद्धिक कार्यों में रुचि लेंगे। लाभ के अवसर हाँथ आ सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शुभचिन्तकों से फोन पर चर्चा होगी। कला और संगीत में रुचि लेंगे। नये प्रेम-सम्बन्ध के लिये दिन अनुकूल है। लोग आपसे मदद की उम्मीद करेंगे।

मिथुन — अनावश्यक क्रोध करने से बचें। सेहत के प्रति लापरवाही रुख न रखें। प्रशासन से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा रहेगा। धन प्राप्ति में विलम्ब होने के योग बन रहे हैं। आज सिर्फ अपने काम और उसकी गुणवत्ता पर ध्यान दें। भविष्य में आपको इसका अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

कर्क — राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। जॉब में आपकी शक्ति और अधिकार बढ़ सकते हैं। बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। वैचारिक रूप से दृढ़ रहेंगे। कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी।

सिंह — आत्मसम्मान को लेकर चिन्तित रहेंगे। रोजगार में अचानक से कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव रहेगा। मूड स्विंग होने के कारण कोई महत्वपूर्ण काम आज न करें। पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है।

कन्या —  जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। समय अनुकूल रहने वाला है। व्यापार में अच्छी ख़ासी प्रगति होगी। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा। स्थितियाँ काफी अच्छी रहने वाली हैं।

तुला — दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। संवादहीनता के कारण कार्य बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति काफी भावुक रहेंगे। अजनबी लोगों से सतर्क रहें। व्यापार की स्थिति सन्तोषजनक नहीं रहेगी।

वृश्चिक — अपने हितों को लेकर सजग रहेंगे। आय में वृद्धि होने से उत्साहित रहेंगे। कला जगत से जुड़े लोगों को नया काम मिल सकता है। आज दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। कमीशन वाले कार्यों में लाभ मिलेगा।

धनु — अपना व्यवहार सबके प्रति सन्तुलित रखने का प्रयास करें। मन में अजीब तरह की बेचैनी रहेगी। भोजन में अपच की शिकायत हो सकती है। वैवाहिक जीवन में थोड़ी अनबन हो सकती है। लेकिन बातचीत से मामलें सुलझाये जा सकते हैं।

मकर — व्यापार में कुछ साहसी फैसले ले सकते हैं। अपनी बातों को स्पष्टता से कहें। पीठ और कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है। आज काम में पूरी तरह डूबे रहेंगे। निजी रिश्तों में मधुरता रहेगी।

कुम्भ — आध्यात्मिकता में मन लगेगा। प्रेमीजन को आज प्रपोज कर सकते हैं। धन का अनावश्यक अपव्यय करने से बचें। नयी बिजनेस डील हो सकती है। अपनी रचनात्मकता का बखूबी प्रयोग करेंगे।

मीन — अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में रोमांस का भरपूर आनन्द उठायेंगे। आत्ममूल्यांकन करके अपने ऊपर कुछ परिवर्तन करने की सोचेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। बॉस आपसे काफी खुश रहेगा।

Related Articles

Back to top button