मनोरंजन

Horror Web Series: आपके दिल की धड़कन बढ़ा देंगी ये पांच वेब सीरीज, डर के साथ होगा सामना

लॉकडाउन में आप बोर न हो इसके लिए हम लगातार कोशिश कर रहे हैं। इसी फेहरिस्त में हम आपको रोज उन वेब सीरीज के बारे में भी बता रहे हैं जिन्हें देखकर आप अपना अच्छा टाइम पास कर सकते हैं। आज हम आपको पांच ऐसी इंडियन हॉरर वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके दिल की धड़कन बढ़ा देंगी। 

टाइपराइटर 
इस लिस्ट में पहला नाम है टाइपराइटर का। अगर आपको हॉरर कहानियां पसंद हैं, आप वेब सीरीज एडिक्ट हैं और कुछ नया देखना चाहते हैं तो ये आपके लिए कमाल की वेब सीरीज है। सुजॉय घोष अपनी कहानियों में थ्रिलर एलिंमेंट्स के लिए जाने जाते हैं और ये सीरीज इससे भरी हुई है। ये कहानी घोस्ट ऑफ सुल्तानपुर नाम की एक किताब और एक टाइपराइटर के इर्द-गिर्द धूमती है। कुछ बच्चे किताब से प्रभावित हैं। इसी किताब के जरिए ये अपने मिशन को पूरा करते हैं और कहानी आगे बढ़ती है। आखिर तक भूत से मिलने का उनका सपना लगभग पूरा हो ही जाता है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। 

गहराईयां
गहराईयां एक हॉरर वेब सीरीज है, जो विक्रम भट्ट द्वारा बनाई गई है। इसमें संजय शेख, वत्सल शेठ मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्देशन सिद्घांत सचदेव ने किया है। वेब सीरीज की कहानी रैना मलिक (संजीदा शेख) की है, जो 26 साल की एक सर्जन हैं। किन्हीं वजहों से वो अपने प्रोफेशन को छोड़कर मुंबई शिफ्ट हो जाती हैं। लेकिन फ्लैट में उनके साथ डरावने हादसे होने लगते हैं। उन्हें लगता है कि कोई साया उनका हमेशा पीछा कर रहा है। उनके दोस्तों को लगता है कि यह रैना का वहम है। तब उनका पड़ोसी उनकी सहायता के लिए आगे आते है। इसे आप Viu पर देख सकते हैं। 

भ्रम
भ्रम कल्कि केकलां अभिनीत एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेब सीरीज है। भ्रम की कहानी और कथानक, अलीशा खन्ना नामक एक युवा लड़की की जीवन कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो प्रेम कहानियों की एक बेहतरीन लेखिका होती है। एक कार दुर्घटना उसके जीवन को बदल देती है और वह अपनी मानसिकता के संबंध में बहुत स्थिरता खो देती है। इसलिए, अपनी स्थिरता को हासिल करने के लिए वह अपनी बहन अंकिता (भूमिका चावला) की ओर मुड़ती है और उसके और उसके पति पीटर पॉल (संजय सूरी) के साथ घूमने और रहने का फैसला करती है। कहानी आगे बढ़ती और मजा दोगुना होने लगता है। इस वेब सीरीज को आप जी5 पर देख सकते हैं।

घूल
 घूल एक अरेबिक टाइटल है जिसका मतलब है जिन्न या पिशाच। एक बेटी अपने देश के प्रति कर्तव्य निभाते हुए देशद्रोही पिता के बारे में पुलिस को जानकारी देती है। वही, पिता अपने नापाक मनसूबों में कामयाब होने के लिए एक जिन्न की मदद लेता है जिसका नाम घूल है। इसके इर्द-गिर्द पूरी कहानी घूमती नजर आती है। पिता को लगता है कि सरकार मुस्लिमों के खिलाफ काम कर रही है इस कारण वह लोगों को इस्लाम का पाठ पढ़ाना चाहता है और लोगों को सचेत करना चाहता है। लेकिन इसी पिता की बेटी के विचार अलग हैं और वो पिता को कई बार यह सब करने से रोकती भी है। इस वेब सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

परछाई
जादुई, रहस्यमय, रोमांचक कहानियों के लिए मशहूर लेखक रस्किन बॉन्ड की कहानियों पर ये वेब सीरीज आधारित है। इसके कई एपिसोड्स हैं। इसके हर एपिसोड में एक अलग कहानी है। कुछ में आपको डर लगता है और कुछ आपके अंदर का डर निकाल देती हैं। लॉकडाउन में ये वेब सीरीज आपका अच्छा टाइमपास कर सकती है। इसे आप जी5 पर देख सकते हैं। 

Related Articles

Back to top button