टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

कैसे फैलता है जीका वायरस? कई राज्यों में दे चुका है दस्तक

नई दिल्ली : देश में पहले ही लोग करोना वायरस (Corona Virus) का प्रकोप झेल चुके हैं। पहले कोरोना वायरस फिर जानवरों में लंपी वायरस (Lumpy Virus) और अब जीका वायरस का खतरा। एक तरफ जहां कोरोना का खतरा अब धीरे-धीरे खत्म होते हुए दिखाई दे रहा है। तो वहीं अब जीका वाइरस (Zika Virus) का खतरा बढ़ रहा है। जीका वायरस की वजह से लोगों की चिंता अब बढ़ने लगी है।

दरअसल, कर्नाटक से जीका वायरस का मामला सामने आया है। जहां पर एक पांच साल की बच्ची अब इस वायरस की चपेट में आ गई है। बता दें कि कर्नाटक राज्य में अब तक का यह पहला मामला सामने आया है। एक सप्ताह पहले महाराष्ट्र के पुणे में जीका वायरस के मरीज मिले थे, लेकिन क्या आप जानते हैं की आखिर ये वायरस कैसे होता है और इसे मरीज को कितना खतरा है अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं।

गौरतलब है कि जीका वायरस के मामले केरल, महाराष्ट्र (Maharashtra) और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पाए गए थे। सबसे पहले तो आपको ये मालुम होना जरुरी है कि जीका वायरस मच्छरों से फैलने वाली एक बीमारी है। यह संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से फैलती है। आपको बता दें कि एडीज मच्छर डेंगू और चिकनगुनिया जैसे संक्रमण (Virus) फैलाने के लिए भी जिम्मेदार होता है। जिसकी पहचान दुनियाभर में सबसे पहले साल 1947 में युगांडा में की गई थी।

Related Articles

Back to top button