मनोरंजन

कोरोना वायरस के बीच ऋतिक रोशन ने रखा 23 घंटे का उपवास

फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन ने लॉकडाउन के दौरान स्वस्थ रहने के लिए 23 घंटे का उपवास रखा हैं। अभिनेता ऋतिक रोशन लॉकडाउन के दौरान भी अच्छा स्वास्थ्य और फिटनेस बनाए हुए हैं। शुक्रवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नई पोस्ट शेयर की कि कैसे उन्होंने 23 घंटे का उपवास किया। इस बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा, ’23 दिन का उपवास।

इसमें एक नई सेल्फी और एक ऐप का स्क्रीनशॉट है जो उनकी फिटनेस पर नज़र रखता है। सेल्फी में ऋतिक कैमरे के लिए पलक झपकाते दिखाई दे रहे हैं। लॉकडाउन के बीच उनके बाल और दाढ़ी ग्रे हो रही हैं। सिर्फ ऋतिक ही नहीं बल्कि अक्षय कुमार, आमिर खान, सैफ अली खान और यहां तक कि फिल्म निर्माता करण जौहर जैसे अन्य कलाकारों ने लॉकडाउन के दौरान के अपने लुक की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। ऋतिक के प्रशंसक उनके शानदार लुक से एक बार फिर प्रभावित हुए। एक फैन ने लिखा, ‘खूबसूरत फोटो सर’, वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘सुंदर लग रहे हों’

ऋतिक अपने दो बेटों हरेन, ह्रदान और अपनी पूर्व पत्नी सुजैन खान के साथ लॉकडाउन में सेल्फ-आइसोलेशन में है। उन्होंने हाल ही में ड्यूटी पर तैनात मुंबई पुलिसकर्मियों को हैंड सैनिटाइजर की डिलीवरी की हैंl जो योद्धाओं के तौर पर स्वास्थ्य और सुरक्षा में योगदान दे रहे हैं। मुंबई पुलिस ने इसके लिए 46 वर्षीय ऋतिक का धन्यवाद भी दिया और ट्वीट किया, ‘ड्यूटी पर मुंबई के पुलिस कर्मियों के लिए हैंड सेनेटाइटर्स देने के लिए @iHrithik को धन्यवाद। हम आपके योगदान के लिए आभारी हैं। #MumbaiPoliceFoundation’

पुलिस बलों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ऋतिक ने ट्वीट के जवाब में लिखा, ‘हमारे पुलिसकर्मियों के प्रति आभार, जिन्होंने हमारी सुरक्षा को अपने हाथों में ले लिया है। सुरक्षित रहें।’ 

Related Articles

Back to top button