मनोरंजन

ऋतिक रोशन ने की प्रियंका चोपड़ा की सीरीज ‘सिटाडेल’ की तारीफ

मुंबई : देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा अब हॉलीवुड में भी देखने को मिलता है। ग्लोबल आइकन प्रियंका की बीते दिनों रिलीज हुई वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ अभी भी चर्चा में हैं। सिर्फ विदेश में ही नहीं बल्कि भारत में भी इस सीरीज को काफी पसंद किया गया है। इस सीरीज पर अब बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का रिएक्शन सामने आया है।

ऋतिक और प्रियंका साथ में कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। एक वक्त ऐसा भी था जब दोनों के लिंक अप की खबरें आया करती थीं। लेकिन लंबे वक्त बात एक बार फिर इस जोड़ी का नाम साथ आया है। ऋतिक ने अपनी को-स्टार रह चुकी प्रियंका की तारीफ करते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने सीरीज का पोस्टर शेयर करते हुए पीसी की तारीफ की। एक्टर ने लिखा, सिटाडेल में प्रियंका को देखना एक बेहतरीन सरप्राइज है! शानदार काम। साथ ही, इनक्रिडिबल एंटरटेनिंग शो। शानदार डायरेक्शन और स्क्रीनप्ले। पीसी तुमने इस बार मार ही डाला, वैरी प्राउड। ऋतिक से मिले इस अच्छे रिस्पॉन्स को प्रियंका ने भी शेयर करते हुए लिखा, शुक्रिया मेरे दोस्त।

बता दें, ऋतिक और प्रियंका ने क्रिश और क्रिश 3 में एक साथ काम किया है, जो सुपरहीरो फ्रेंचाइजी की दो फिल्में हैं। इन दोनों सुपरहिट फिल्म अग्निपथ में भी साथ नजर आ चुके हैं। इस जोड़ी को हर बार बॉक्स आॅफिस पर काफी पसंद किया जाता है। ऋतिक और प्रियंका की कैमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद है। बता दें, इस हॉलीवुड सीरीज के अलावा पीसी की हॉलीवुड फिल्म भी रिलीज हुई है। हालांकि फैंस उन्हें बॉलीवुड की फिल्म में देखने का इंतजार कर रहे हैं।

पीसी के पास फिलहाल एक प्रोजेक्ट मौजूद है। जिसमें वह आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आने वाली हैं। बीते दिन प्रियंका अपनी बहन और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्डा की सगाई में शामिल होने के लिए भारत आईं थी।

Related Articles

Back to top button