दस्तक साहित्य संसारसाहित्य

*भारत रत्न स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर जी को विनम्र श्रद्धांजलि* वीडियो

मीरा जोशी का जन्म 07 अगस्त 1998 में शिमला (हिमाचल प्रदेश) में हुआ। इन्होंने स्नातक की शिक्षा म्यूजिक वोकल में से प्राप्त की है। इस समय हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में music vocal में M.A कर रही हैं। विश्वविद्यालय शिमला द्वारा आयोजित कॉलेज नेशनल  यूथ फेस्टिवल में लाइट वोकल क्लासिकल सुग़म संगीत में पुरस्कार प्राप्त किये हैं। यह शास्त्रीय गायन, ठुमरी, गीत ग़ज़ल,सुगम संगीत,लॉक संगीत,इत्यादि गाती हैं।

हिंदी सिनेमा की प्रख्यात गायिका लता मंगेशकर का 92 वर्ष की आयु में देहावसान हो गया। 28 सितंबर 1929 में लता मंगेशकर का जन्म हुआ। 92 वर्षीय गायिका ने 36 भाषाओं में 30 हजार से अधिक गाने रिकॉर्ड किए हैं। हिंदी फिल्मी गाने गाये। उन्होंने हिंदी सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

लता मंगेशकर को भारतीय सिनेमा में अहम योगदान देने के लिए 51 सालों में 75 से अधिक प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुके हैं। इनमें प्रमुख हैं पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार, लीजल ऑफ हॉनर (फ्रांस)। उनका नाम गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड में भी शामिल है। यह देश की सबसे बड़ी हस्तियों में से एक थी। उन्होंने ना सिर्फ अपनी जादुई कला से सभी को अपना कायल बनाया बल्कि पाने अद्भुत व्यक्तित्व से भी सबकी पसंदीदा रही हैं।

Related Articles

Back to top button