BREAKING NEWSLucknow News लखनऊPolitical News - राजनीतिState News- राज्यTOP NEWSउत्तर प्रदेशफीचर्ड

सैकड़ों छात्र नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलायी शपथ

सैंकड़ो छात्र नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलायी शपथ

लखनऊ: कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था, अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं महासचिव प्रियंका गांधी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र नेता अनिल दुबे ने अपने सैंकड़ों साथियों, छात्र नेताओं एवं छात्रों सहित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

 इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सदस्यता ग्रहण कर रहे युवाओं और छात्र नेताओं, छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार युवाओं और छात्रों के हितों के साथ लगातार कुठाराघात कर रही है।

यह भी पढ़े:—  सुरक्षा एजेंसियों का दावा, यूपी में दंगे भड़काने के लिए रातों रात बनी वेबसाइट

भाजपा सरकार युवा और छात्र विरोधी है। प्रदेश में छात्रसंघों की अघोषित तालाबन्दी और छात्र हितों की बात उठाने वाले हर छात्र नेता को जेल भेजने की घटनाएं योगी राज में युवा और छात्र विरोधी रवैये को खुद ब खुद बयां कर रही हैं। प्रदेश में भर्तियां पूरी तरह बन्द हैं जो भर्तियां होती हैं वह घोटालों की भेंट चढ़ रही हैं। कांग्रेस ने हमेशा युवाओं और छात्रों के हितों के लिए संघर्ष किया है। 

 सदस्यता ग्रहण के तुरंत बाद छात्र नेता अनिल दुबे ने कहा कि वह राहुल गांधी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी के संदेशों को प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में पूर्वांचल के गांव-गांव तक ले जाएंगे। उन्होने कहा कि आज रोजगार नहीं है।

भर्तियों में घोटाले हो रहे हैं। छात्र नौजवान जब इसके खिलाफ आवाज उठाता है तो उसे जेलों में ठूंसा जाता है। छात्रों और युवाओं का दमन हो रहा है। अजय कुमार लल्लू जी के नेतृत्व में हम समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति की लड़ाई लड़ने में पीछे नहीं हटेंगे।

यह भी देखें:— कानपुर के बिठूर में आग का कहर, पेंट की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धमाकों से सहमे लोग

सदस्यता लेने वालों प्रमुख लोगो में अनिल दुबे के नेतृत्व में जय चतुर्वेदी, अली इमरानराहुल दुबे, छोटू तिवारी, आशुतोष चैबे, आदित्य शुक्ला, रवि दुबे, प्रणव जायसवाल, गोलू पांडेय, विनय तिवारी, प्रभात दुबे, गौतम यादव, रिशु दुबे आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

 इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह, संगठन मंत्री अनिल यादव, प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह एवं उबैद नासिर, जावेद अहमद खान आदि वरिष्ठ नेताओं ने सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए बधाई दी है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button